फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel says didn't meet Congress high command in Delhi amid tussle with TS Singhdeo ne

Chhattisgarh: टीएस सिंहदेव से विवाद के बीच बोले सीएम बघेल, दिल्ली दौरे पर नहीं हुई हाई-कमान से मुलाकात

Sun, 24 Jul 2022 10:44 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sun, 24 Jul 2022 10:44 PM IST
सार

सीएम बघेल का दिल्ली दौरा ऐसे समय में आया है जब वे अपने कैबिनेट के साथ टीएस सिंहदेव के साथ विवादों में उलझे हैं। हाल ही में सिंहदेव ने बघेल कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था। 

विज्ञापन
Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel says didn't meet Congress high command in Delhi amid tussle with TS Singhdeo ne
भूपेश बघेल बनाम टीएस सिंहदेव-कौन बनेगा सीएम? - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेतृत्व के बीच चल रही अंदरूनी रार पर जहां भाजपा पैनी नजर बनाए है, वहीं सीएम भूपेश बघले और उनके नेता इस विवाद को गैरजरूरी बताते हुए जवाब देने से बच रहे हैं। इस बीच पहली बार छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल रविवार को दिल्ली दौरे पर रहे। यहां जब उनसे दिल्ली आने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वह यहां कांग्रेस हाई-कमांड से मिलने नहीं आए हैं। बघेल ने बताया कि वे हिमाचल प्रदेश के नेताओं से मिले और राज्य में होने वाले चुनावों को लेकर चर्चा की।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बघेल को हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। वे छत्तीसगढ़ लौटने के बाद विवेकानंद एयरपोर्ट पर अपने दौरे को लेकर जवाब दे रहे थे। उन्होंने बताया- "मैंने हिमाचल प्रदेश के पार्टी नेताओं से मुलाकात की। इनमें कांग्रेस विधायक दल के नेता और कांग्रेस प्रमुख भी शामिल रहे। इसके अलावा बैठक में अलग-अलग जिम्मेदारियां संभाल रहे नेताओं से भी बात की गई।"
विज्ञापन


गौरतलब है कि बघेल का दिल्ली दौरा ऐसे समय में आया है जब वे अपने कैबिनेट के साथ टीएस सिंहदेव के साथ विवादों में उलझे हैं। हाल ही में सिंहदेव ने बघेल कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था। जहां सीएम बघेल शनिवार शाम को ही दिल्ली रवाना हो गए थे, वहीं सिंहदेव भी इसी दिन दिल्ली पहुंचे थे। सूत्रों का कहना था कि यह दोनों नेता दिल्ली में कांग्रेस हाई-कमान से मिलने वाले थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के मुताबिक, बघेल को दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मिलकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस में चल रही सत्ता की खींचतान पर बात करनी थी। इसके अलावा उन्हें पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री सिंहदेव के नतीजे पर भी हाईकमान को जानकारी देनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed