{"_id":"615820dd8ebc3e629552956f","slug":"chhattisgarh-cm-bhupesh-baghel-said-the-mlas-are-going-on-their-own-wish","type":"story","status":"publish","title_hn":"'छत्तीसगढ़ कभी नहीं बनेगा पंजाब': रमन सिंह ने उठाए कांग्रेस सरकार पर सवाल, सीएम बघेल ने दिया जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'छत्तीसगढ़ कभी नहीं बनेगा पंजाब': रमन सिंह ने उठाए कांग्रेस सरकार पर सवाल, सीएम बघेल ने दिया जवाब
Sat, 02 Oct 2021 02:35 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sat, 02 Oct 2021 02:35 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के 15 विधायक पहले से दिल्ली में हैं। शुक्रवार को छह और विधायक दिल्ली पहुंचे थे। इसके बाद भी सीएम भूपेश बघेल इसे निजी यात्रा बता रहे हैं।
विज्ञापन
सीएम भूपेश बघेल
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में विधायकों की दिल्ली यात्रा के बीच उठ रहे सवालों पर सीएम भूपेश बघेल ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा है कि छत्तीसगढ़ कभी पंजाब नहीं बन सकता। बता दें, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का यह बयान भाजप नेता व पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की टिप्पणी के बाद आया है। उन्होंने छत्तीसगढ़ की तुलना पंजाब से करते हुए कहा था कि यहां भी पंजाब जैसा हाल हो रहा है। छत्तीसगढ़, पंजाब बन रहा है।
विज्ञापन
बघेल बोले- विधायक निजी यात्रा पर हैं
कांग्रेस आलाकमान के लिए मुश्किलों बढ़ती ही जा रही हैं। अभी पंजाब का मुद्दा पूरी तरह सुलझ नहीं पाया है कि छत्तीसगढ़ से विधायकों की दिल्ली यात्रा को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि, शनिवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसी भी तरह की राजनीतिक हलचल को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि विधायक अपनी मर्जी से दिल्ली जा रहे हैं। वे कहीं भी जाने के लिए स्वतंत्र हैं। इसमें कोई भी राजनीतिक उद्देश्य नहीं है।
विज्ञापन
15 के बाद आधा दर्जन और विधायक पहुंचे हैं दिल्ली
भले ही कांग्रेस आलाकमान से लेकर सीएम भूपेश बघेल किसी भी प्रकार की राजनीतिक हलचल से इंकार कर रहे हों। लेकिन बड़ी संख्या में विधायकों की दिल्ली यात्रा कई सवाल खड़े कर रही है। पहले से ही दिल्ली में 15 विधायकों ने डेरा डाल रखा है, शुक्रवार को करीब छह और विधायक दिल्ली रवाना हुए थे।
विज्ञापन
टीएस सिंहदेव और बघेल की बीच है जंग
राजस्थान, पंजाब की तरह छत्तीसगढ़ में भी कुर्सी की जंग छिड़ी हुई है। यहां पर सीएम भूपेश बघेल और वरिष्ठ मंत्री टीएस सिंहदेव के बीच तकरार देखने को मिल रही है। टीएस सिंहदेव ढाई-ढाई साल के मुख्यमंत्री फार्मूले की मांग कर रहे हैं, लेकिन सीएम बघेल इस पर राजी नहीं हैं। इसको लेकर दोनों नेताओं की दिल्ली में पेशी भी हो चुकी है।