फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh cm bhupesh baghel on vande bharat train in raipur

Vande Bharat: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बोले- मुझे सूचना तक नहीं दी, कार्ड छपवाना तो दूर की बात...ऐसा दूसरी बार

Tue, 13 Dec 2022 07:21 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Tue, 13 Dec 2022 07:21 PM IST
सार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कहा कि, छत्तीसगढ़ से ही ट्रेन शुरू हो रही है नागपुर जा रही है, उसमें भी कोई सूचना नहीं है। भारत सरकार का एक विभाग है रेल। उसने जिस प्रदेश से रेल जा रही है, वहां के मुख्यमंत्री को सूचना तक नहीं दी। कार्ड छपवाना तो दूर की बात है। यह एक बार नहीं हुआ है, ऐसा दूसरी बार किया है। 

विज्ञापन
chhattisgarh cm bhupesh baghel on vande bharat train in raipur
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बिलासपुर से नागपुर के बीच वंदे भारत ट्रेन शुरू हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो दिन पहले रविवार को नागपुर में इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। ट्रेन छत्तीसगढ़ के हिस्से में आई है, लेकिन यहीं के मुख्यमंत्री को सूचना नहीं दी गई थी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि, भारत सरकार के रेल मंत्रालय ने ऐसा ऐसा दूसरी बार किया है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें...Rajnandgaon: वंदे भारत का छत्तीसगढ़ में वेलकम, ढोल बजाकर नाचे लोग, नागपुर में पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को निमंत्रण तो देते
भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के लिए महासमुंद रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर हेलीपैड पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। वंदे भारत ट्रेन को लेकर पूछे गए सवार पर मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि, जब ट्रेन छत्तीसगढ़ से शुरू हुई तो छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को निमंत्रण तो दे देते। आप नागपुर से शुरू किए यह अच्छी बात है। रेल मंत्रालय ने अंतागढ़ से ट्रेन शुरू की थी, तब भी मुझे कोई सूचना नहीं दी गई थी। 

किराया इतना अधिक की आम आदमी नहीं बैठ सकता
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, वंदे भारत ट्रेन शुरू हुई है। प्रधानमंत्री ने प्रदेश को सौगात दी है, लेकिन किराया इतना अधिक है कि आम आदमी उसमें चढ़ ही नहीं सकता है। बड़े लोग ही चढ़ेंगे, पैसे वाले लोग चढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि जो मध्यमवर्गीय लोग हैं, गरीब लोग हैं, लोअर मिडिल क्लास के हैं, वे जिन ट्रेनों में यात्रा करते थे, उसे तो बंद कर दिया है। 30 से 40 ट्रेनें महीनों से बंद हैं, आपको पता है। 

यह भी पढ़ें...Chhattisgarh: भूपेश सरकार के 17 दिसंबर को पूरे हो रहे चार साल, गौरव दिवस के रूप में मनाने की घोषणा

40 ट्रेनें बंद हैं, उस पर चुप क्यों 
उन्होंने कहा कि, सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री के मुंह से एक शब्द नहीं निकला। एक ट्रेन शुरू हो गई तो पूरे छत्तीसगढ़ को सिर पर उठा लिया। हम भी बधाई देते हैं, अच्छा है। किराया कम होना चाहिए। जो 40 ट्रेनें बंद हुई हैं उस पर इनके सांसद चुप क्यों हैं। इतने दिनों तक चुप क्यों रहे। हमारे लोग मांग करते रहे लेकिन सांसद अरुण साव एक शब्द नहीं बोले। राजनांदगांव के सांसद भी एक शब्द नहीं बोले और न रमन सिंह ने कुछ कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed