फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh cm bhupesh baghel on rss christmas bhoj programme

Chhattisgarh: RSS के क्रिसमस भोज पर CM भूपेश बोले- वोट क्या नहीं कराता...इनको सिद्धांत से कोई लेना-देना नहीं

Fri, 23 Dec 2022 05:42 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Fri, 23 Dec 2022 05:42 PM IST
सार

संघ की ओर से पहली बार क्रिसमस भोज का आयोजन किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय राज्य मंत्री जॉन बारला मेघालय हाउस में इसकी मेजबानी करेंगे। RSS से जुड़े राष्ट्रीय ईसाई मंच के इस कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर से केरल तक के चर्च प्रमुख हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन
chhattisgarh cm bhupesh baghel on rss christmas bhoj programme
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) पहली बार क्रिसमस भोज का आयोजन कराने जा रहा है। बताया जा रहा है कि इसमें कश्मीर से केरल तक के चर्च प्रमुखों को आमंत्रित किया गया है। इसे लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संघ और भाजपा पर निशाना साधा है। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि, वोट क्या-क्या नहीं कराता। भाजपा की जमीन खिसक रही है। इनको सिद्धांत से कोई लेना-देना नहीं है, बस सत्ता में बने रहना है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


एक पट्टी बची है, खुद सिमटते जा रहे
भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के पर मुख्यमंत्री बघेल रायपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि, कर्नाटक में चुनव होने वाला है। आपको पता है कि, महाराष्ट्र, कर्नाटक और  मध्य प्रदेश में लोकतंत्र की चोरी हुई है। अब गुजरात, उत्तर प्रदेश, गोवा, उत्तराखंड, और नार्थ ईस्ट के कुछ राज्य में भाजपा की सरकार है। बस एक पट्टी बची हुई है। इन्होंने कांग्रेस मुक्त भारत कहा था, पर खुद सिमटते जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वोट लेना ही इनका उद्देश्य
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, मोहन भागवत, कभी मस्जिद और कभी मजार जा रहे हैं। कभी क्रिसमस का आयोजन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि, इनकी कथनी और करनी में बहुत अंतर है। इनको सिंद्धांत से कोई लेना-देना नहीं है। बस सत्ता में बने रहना है। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि, इनको लोगों में वैमनस्ता फैलाना है। एक से दूसरे भाई को लड़ाकर अपना उल्लू सीधा करना है, वोट लेना है। यही इनका उद्देश्य है। 

 

महंगाई-बेरोजगारी पर जवाब दें
वहीं भारत जोड़ो यात्रा पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के बयान को लेकर CM बघेल ने कहा कि, मूल बात क्या है, गरीबी, भुखमरी बेरोजगारी और महंगाई। राहुल गांधी महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर यात्रा कर रहे हैं। इसको लेकर प्रह्लाद जोशी, या भाजपा के नेता या सत्ता में बैठे लोगों को जवाब देना चाहिए। इस देश में क्या महंगाई है, क्या बेरोजगारी है? इस बारे में आंकड़े दें। उस दिशा में क्या प्रयास कर रहे हैं, बताएं।

उनको राहुल गांधी से भय है
मुख्यमंत्री ने कहा, राहुल गांधी, सात सितंबर से यात्रा कर रहे हैं। कभी जूतों के बारे में बात करेंगे, कभी टीशर्ट के बारे में बता करेंगे, कभी और कुछ बात करेंगे। इनके पास और कुछ भी नहीं है। जितनी व्यक्तिगत रूप से यह लोग राहुल गांधी की आलोचना किए हैं। टीम लग जाती है, सरकार लग जाती है। दरअसल, उनको भय राहुल गांधी जी से है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed