फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel meets tribal boy suffering from progeria

छत्तीसगढ़: प्रोजेरिया पीड़ित आदिवासी लड़के से मिले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, बात कर जाना हालचाल

Sat, 23 Oct 2021 04:15 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, रायपुर
पीटीआई, रायपुर Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 23 Oct 2021 04:15 AM IST
सार

मुख्यमंत्री बघेल को मीडिया के माध्यम से लड़के के बारे में पता चला था, इसके बाद उन्होंने न्यू सर्किट हाउस में पुलिस महानिरीक्षकों (आईजीपी) और पुलिस अधीक्षकों (एसपी) के सम्मेलन के दौरान ध्रुव से मुलाकात की।

विज्ञापन
Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel meets tribal boy suffering from progeria
प्रोजेरिया से पीड़ित आदिवासी लड़के से मिले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल - फोटो : twitter

विस्तार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को प्रोजेरिया से पीड़ित एक 16 वर्षीय आदिवासी लड़के से मुलाकात की। यहां वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के एक सम्मेलन में विशेष रूप से शामिल हुआ था। इस दौरान मुख्यमंत्री बघेल ने लड़के का हालचाल जाना और उससे मंच पर बात करते नजर आए।

विज्ञापन


एक अधिकारी ने यह जानकारी दी कि लड़के का नाम शैलेंद्र ध्रुव है जो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की बगल वाली कुर्सी पर बैठा था, प्रोजेरिया एक प्रगतिशील आनुवंशिक विकार है जिसके कारण बच्चे की उम्र तेजी से बढ़ती है और वह बूढ़ा दिखाई देता है।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि सम्मेलन के अंत में लड़के को आमंत्रित किया और बघेल ने उसे अपने पास बैठाया और उसके स्वास्थ्य का जायजा लिया। साथ उसने वहां सीएम साथ गार्ड ऑफ ऑनर प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री को मीडिया के माध्यम से लड़के के बारे में पता चला था, इसके बाद उन्होंने न्यू सर्किट हाउस में पुलिस महानिरीक्षकों (आईजीपी) और पुलिस अधीक्षकों (एसपी) के सम्मेलन के दौरान ध्रुव से मुलाकात की।

शैलेंद्र ध्रुव गरियाबंद जिले के मेडकी डाबरी गांव के रहने वाला है। उसने मुख्यमंत्री को बताया कि वह भविष्य में एक कलेक्टर बनना चाहता है और देश सेवा करना चाहता है। लड़के के माता-पिता बंशीलाल ध्रुव और रामकली ध्रुव किसान हैं और वह 11 वीं कक्षा में रसेला गांव के एक हाई स्कूल में पढ़ता है।


सीएम बघेल ने ध्रुव को राज्य के कृषि मंत्री रवींद्र चौबे, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) डीएम अवस्थी और बैठक में मौजूद अन्य अधिकारियों से मिलवाया। साथ ही सीएम ने लड़के के साथ बातचीत का एक वीडियो ट्वीट किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed