फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel meeting with Rahul Gandhi amid rift in State all updates

छत्तीसगढ़ का सियासी संकट: बात हुई पर बनी नहीं, सीएम बघेल बोले- राहुल गांधी को दिया राज्य के दौरे का न्यौता

Fri, 27 Aug 2021 09:37 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 27 Aug 2021 09:37 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ नई दिल्ली में हो रही बैठक समाप्त हो चुकी है। बैठक के बाद बघेल ने बताया कि राहुल गांधी ने अगले सप्ताह छत्तीसगढ़ आने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel meeting with Rahul Gandhi amid rift in State all updates
छत्तीसगढ़ का सियासी संकट - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

विज्ञापन

कांग्रेस शासित दो राज्यों में इस समय मुख्यमंत्री पद के लिए पार्टी में घमासान चल रहा है। राज्य में चल रहे सियासी संकट के बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शुक्रवार को दिल्ली पहुंचे। यहां उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी के साथ बैठक की। बैठक के बाद बघेल ने कहा कि पार्टी नेतृत्व को मैंने अपने मन की बात बता दी है। बैठक में छत्तीसगढ़ के विकास और राजनीति के बारे में विस्तार से चर्चा हुई। मैंने राहुल गांधी से अनुरोध किया कि वे छत्तीसगढ़ आएं। वह अगले सप्ताह आएंगे। 

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस का सियासी संकट अब भी बरकरार है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का एक सप्ताह में यह दूसरा दिल्ली दौरा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री टीएस सिंहदेव भी दिल्ली में मौजूद हैं। राहुल सिंहदेव को ही राज्य का नया मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं। उनका मानना है कि बघेल को अब इस्तीफा दे देना चाहिए और सिंहदेव को अगले ढाई तक राज्य की कमान संभालनी चाहिए। उल्लेखनीय है कि बीते दिनों टीएस सिंहदेव भी दिल्ली आए थे और राहुल गांधी से मुलाकात की थी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री और देवसिंह के बीच कोई विवाद नहीं: पुनिया
वहीं, छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी पीएल पुनिया ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और वरिष्ठ मंत्री टीएस देवसिंह के बीच चल रही विवाद की खबरें पूरी तरह गलत हैं। दोनों के बीच बहुत अच्छे संबंध हैं। दोनों एक-दूसरे का बहुत सम्मान करते हैं। पुनिया ने कहा कि मुख्यमंत्री राहुल गांधी को व्यक्तिगत रूप से राज्य में स्थिति की जानकारी देना चाहते थे। उन्होंने राज्य में इस समय चल रही योजनाओं के बारे में बताया, राहुल गांधी प्रभावित भी हुए। मुख्यमंत्री ने उनसे राज्य में आने का न्योता दिया है, जिसे गांधी ने स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुनिया ने कहा, जहां तक छत्तीसगढ़ के विधायकों का सवाल है, उन्होंने केसी वेणुगोपास और मुझसे मुलाकात की। अगर उन्हें अपनी ताकत दिखानी होती तो वो राहुल गांधी के पास गए होते। उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया, वो यहां इसके लिए नहीं आए थे। विधायकों का यहां आना मुख्यमंत्री की यात्रा से बिलकुल अलग था।

राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर बघेल ने बताया कि राहुल गांधी पहले बस्तर आएंगे और यहां विभिन्न परियोजनाओं और कार्यों का निरीक्षण करेंगे। इससे पहले दिल्ली रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री बघेल ने बताया था कि मुझे पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल का मैसेज मिला था। इसलिए मैं दिल्ली जा रहा हूं। वहीं, विधायकों के भी दिल्ली जाने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मेरे पास इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा था कि पार्टी का कोई भी सदस्य अपने नेता से मिलने के लिए जा सकता है। 



कई विधायक भी दिल्ली में 
छत्तीसगढ़ से बड़ी संख्या में विधायक भी दिल्ली पहुंचे हैं। यह सभी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी बताए जा रहे हैं। राज्य सरकार दो मंत्री और कुछ विधायक पहले से ही राष्ट्रीय राजधानी में पहुंचे हुए हैं। इन विधायकों ने वरिष्ठ नेता व राज्य प्रभारी पीएल पूनिया से मुलाकात की। 


विवाद सुलझाने के बाद वापस आए थे बघेल 
हाल ही में भूपेश बघेल व मंत्री टीएस सिंहदेव दिल्ली में राहुल गांधी से मिले थे। इसके बाद उनकी मुलाकात महासचिव केसी वेणुगोपाल से भी हुई थी। इस बैठक के बाद माना जा रहा था कि कांग्रेस के अंदर विवाद कुछ शांत हुआ है, लेकिन एक बार फिर से सियासी अटकलें तेज हो गई हैं। बताया जा रहा है कि दिल्ली रवाना होने से पहले एक दर्जन विधायकों ने रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में बैठक की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed