{"_id":"62c2e47f7076560afc005a67","slug":"chhattisgarh-cm-bhupesh-baghel-commented-on-pm-modi-and-central-govt","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: सीएम बघेल का केंद्र सरकार पर हमला, कहा- महाराष्ट्र में बदल गई सरकार अब वहां नहीं पड़ेंगे सीबीआई-ईडी के छापे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: सीएम बघेल का केंद्र सरकार पर हमला, कहा- महाराष्ट्र में बदल गई सरकार अब वहां नहीं पड़ेंगे सीबीआई-ईडी के छापे
Mon, 04 Jul 2022 06:31 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Mon, 04 Jul 2022 06:31 PM IST
सार
बैकुंठपुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि बहुत सारे लोगों को केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं का अंतर नहीं पता है। इसलिए मैंने उन्हें बताया कि जितनी आय बढ़ाने वाली योजनाएं हैं वह राज्य सरकार की हैं और जिनसे जैब से पैसा जा रहा है वो सब केंद्र सरकार की योजनाएं हैं।
विज्ञापन
भूपेश बघेल
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान केंद्र सरकार और भाजपा पर निशाना साधा। बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जेब में पैसा डालने वाली जितनी योजनाएं हैं वह सभी राज्य सरकार की हैं। जबकि केंद्र सरकार केवल जेब से पैसा निकल रही है। मुख्यमंत्री बघेल ने केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली और भूमिका पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में सरकार बदल गई है अब वहां सीबीआई और ईडी के छापे नहीं पड़ेंगे।
विज्ञापन
कोरिया जिले के बैकुंठपुर विधानसभा दौरे के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि बहुत सारे लोगों को केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं का अंतर नहीं पता। इसलिए मैंने उन्हें बताया कि जितनी आय बढ़ाने वाली योजनाएं हैं वह राज्य सरकार की हैं और जिनमें जेब से पैसा जा रहा है वो सब केंद्र सरकार की योजनाएं हैं। जेब से पैसा निकालने वाला जो कार्यक्रम है, चाहे वह पेट्रोल-डीजल के भाव में वृद्धि हो, केरोसीन के भाव में तेजी हो, चाहे रसोई गैस और खाद का भाव बढ़ाना हो और खाद की अनुपलब्धता, सब केंद्र सरकार किया हुआ है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि हम छत्तीसगढ़ में कार्गो हब बनाना चाहते हैं लेकिन केंद्र सरकार से स्वीकृति नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि यहां मिलेट्स का अच्छा कार्य हो रहा है। प्राकृतिक संसाधनों का भी उचित दोहन होना चाहिए। खुशी की बात है कि छत्तीसगढ़ का महुआ इंग्लैंड तक एक्सपोर्ट हो रहा है। मुख्यमंत्री ने नए जिलों पर भी बात करते हुए कहा कि हमारा प्रदेश भौगोलिक रूप से बड़ा है इसलिए शासन के कार्यालय लोगों के लिए पास होना आवश्यक हो जाता है। इससे जनता परेशानी कम होती है।
विज्ञापन
केंद्रीय एजेंसियों की भूमिका पर उठाए सवाल
मुख्यमंत्री बघेल ने केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली और भूमिका पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में सरकार बदल गई है अब वहां सीबीआई और ईडी के छापे नहीं पड़ेंगे। सीबीआई, आईटी और ईडी के ऑफिस अब महाराष्ट्र छोड़कर छत्तीसगढ़, राजस्थान, पश्चिम बंगाल और साउथ के राज्यों में पहुंच जाएंगे। बघेल ने केंद्र पर हमला करते हुए कहा कि पिछले आठ सालों में एक भी ऐसा केस नहीं हैं जब भाजपा नेता के यहां इसका छापा पड़ा हो। केंद्र सरकार इनका गलत इस्तेमाल कर रही है। यह लोकतंत्र और देश के लिए ठीक नहीं है।
भाजपा नेता पहले अपने बेटों को अग्निपथ में भेजें
वर्तमान मुख्यमंत्री बघेल ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के अग्निपथ योजना पर दिए एक बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा नेताओं को पहले अपने बेटों को अग्निवीर बनाना चाहिए, वे सबसे पहले अपने बच्चों को अग्निपथ में भेजें। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का ने कहा था कि कांग्रेस को अगर योजना समझ में नहीं आ रही तो क्लास लगा लें।