फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh: Chief minister vishnudev say launches solo campaign game

CG: सीएम साय ने एकल अभियान खेल का किया शुभारंभ; कहा- खेल के माध्यम से खुशी, संस्कृति और दोस्ती का संगम

Sun, 21 Jan 2024 04:04 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 21 Jan 2024 04:04 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नागपुर के लॉ कॉलेज स्टेडियम में आयोजित एकल अभियान राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता में देशभर से एक हजार 200 से अधिक एथलीटों ने हिस्सा लिया है।

विज्ञापन
Chhattisgarh: Chief minister vishnudev say launches solo campaign game
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नागपुर के लॉ कॉलेज स्टेडियम में आयोजित एकल अभियान राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता में देशभर से एक हजार 200 से अधिक एथलीटों ने हिस्सा लिया है। इस दौरान सीएम साय ने कहा कि एकल अभियान ने देश के आदिवासी क्षेत्र में बड़ा योगदान दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेलो इंडिया के जरिए ग्रामीण इलाकों में हुनर को आगे लाने का काम किया। शिक्षा के साथ-साथ खेल भी महत्वपूर्ण हैं और खेलों के माध्यम से खुशी, संस्कृति और दोस्ती का संगम होता है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी ने अनुसूचित जनजाति वर्ग के विकास के लिए विशेष ध्यान दिया है। उन्होंने सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास को ध्येय वाक्य मानकर सबके विकास का काम कर रहे हैं। सीएम साय ने कहा कि विशेष पिछड़ी अनुसूचित जनजाति के लोग हैं, उन्हें राष्ट्रपति का दत्तक पुत्र भी कहा जाता है, जो विकास की दृष्टि से और भी पीछे हैं इनके लिए अलग से प्रधानमंत्री जनमन अभियान प्रधानमंत्री ने शुरू की है। तीन वर्षों में इनके विकास के लिए योजना तैयार की गई है। इसमें 11 योजनाओं पर फोकस करते हुए इसकी जिम्मेदारी भारत सरकार के 9 मंत्रालयों को दी गई है। 
विज्ञापन


आने वाले समय में विशेष पिछड़ी अनुसूचित जनजाति के लोगों का बहुत विकास होगा। पीएम नरेन्द्र मोदी ने देश के राष्ट्रपति का सर्वोच्च पद पर द्रौपदी मुर्मु को नियुक्त कर आदिवासी समाज का गौरव बढ़ाया है। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया। उनकी सोच के अनुसार छोटा राज्य निर्माण से प्रदेश का तेजी से विकास हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एकल अभियान के माध्यम से ग्रामीण वनवासी बच्चों को आगे लाने का काम किया जा रहा है। विश्वास है कि भारत भविष्य में विश्व का नेतृत्व करेगा। एकल अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में आदिवासी बच्चों को शिक्षित करने का काम कर रहा है। इसकी शुरुआत झारखंड राज्य के धनबाद से हुई। आज इसने विशाल स्वरूप ले लिया है और के 31 प्रदेशों में कार्य पहुंच चुका है। 


इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने उपस्थित सभी खिलाड़ियों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और उन्हें शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिता में पूर्वी उत्तर पूर्व, पश्चिम उत्तर पूर्व, दक्षिण उत्तर पूर्व, बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तरी झारखंड, दक्षिणी झारखंड, उत्तरी बिहार, दक्षिणी बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, दक्षिणी उत्तर प्रदेश, मध्य उत्तर प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, ब्रज मंडल, पंजाब, उत्तरी हिमाचल, दक्षिणी हिमाचल, जम्मू, कश्यप, राजस्थान, मध्य भारत, महाकौशल्या, गुजरात, महाराष्ट्र, दक्षिणी तेलंगाना, उत्तरी तेलंगाना, आंध्र, कर्नाटक आदि विभाग के खिलाड़ियों ने भाग लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed