फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Chhattisgarh: CGPSC 2022 final result out, sarika mittal topper

CGPSC 2022 Result: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने जारी किया सीजीपीएससी रिजल्ट, सारिका बनी टॉपर, यहां देखें परिणाम

Thu, 07 Sep 2023 12:13 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 07 Sep 2023 12:13 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा 2022 के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में रायगढ़ की रहने वाली सारिका मित्तल 1 हजार 3 अंक लाकर प्रदेश की टॉपर बनी हैं।

विज्ञापन
Chhattisgarh: CGPSC 2022 final result out, sarika mittal topper
राज्य लोक सेवा आयोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने सीजीपीएससी मेन 2022 के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस परीक्षा में रायगढ़ की सारिका मित्तल 1 हजार 3 अंक लाकर प्रदेश की टॉपर बनी हैं। वहीं दूसरे नंबर पर शुभम देव और तीसरे नंबर पर श्रेयांश पतेरिया टॉपर बने हैं। इसके साथ ही टॉप-10 में 6 लड़कियां पहले, चौथे, पांचवें, छठवें, सतवें और दसवें स्थान पर जगह बनाई हैं।  
विज्ञापन


रायगढ़ की सारिका दूसरे प्रयास में बनी टॉपर
रायगढ़ की रहने वाली सारिका मित्तल दूसरे प्रयास में सफल हुईं। 1003 अंक लाकर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त। वो डेली 6 से 8 घंटे पढ़ाई करती थीं। सबसे बड़ी बात ये रही कि उन्होंने बिना कोचिंग के ही ये बाजी मारी। 
विज्ञापन

 
शुभम दूसरे प्रयास में  रहे सफल
अंबिकापुर के शुभम दिल्ली में तैयारी कर रहे थे। उन्हें बड़े भाई मुंगेली कलेक्टर राहुल देव और भाभी बेमेतरा एसपी भावना गुप्ता से प्रेरणा मिली। इस तरह से वो दूसरे प्रयास में सफल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रेयांश तीसरे प्रयास में हुए सफल
बिलासपुर के श्रेयांश पटेरिया ने बताया कि इंजीनियरिंग के बाद पीएससी की तैयारी शुरू की, तीसरे प्रयास में सफल रहे। दूसरे प्रयास में मेंस तक गए थे लेकिन चयन नहीं हो पाया था।

शिक्षा शर्मा  तीसरे प्रयास में शिक्षा ने भी मारी बाजी
वहीं बिलासपुर की शिक्षा शर्मा चौथे नबर पर रहीं। उन्होंने तीसरे प्रयास में बाजी मारी। उन्होंने जीईसी बिलासपुर से इंजीनियरिंग करने के बाद पीएससी की तैयारी कर रही थीं। डेली 7 से 8  घंटे पढ़ाई करती थीं।


ये रहे टॉप-10 
  1. सारिका मित्तल 1,003
  2. .शुभम देव 974
  3. श्रेयांश पटेरिया 960
  4. शिक्षा शर्मा 958
  5. शुभांगी गुप्ता 957.50
  6. पूजा पिंचा 957
  7. मधु गवेल 944
  8. संजय धीवर 942
  9. अमन सिंह 929
  10. रिचा बंसल 925

210 पदों पर हुई थी भर्ती
सीजीपीएससी ने 19 अलग-अलग विभागों के लिए 210 पदों पर भर्ती के लिए 15 से 18 जून 2023 को मुख्य परीक्षा ली थी। मेन एग्जााम के बाद इंटरव्यू के लिए 625 उमीदवारों का चयन हुआ था। इंटरव्यू 24 अगस्त से लेकर 6 सितंबर 2023 तक लिए गए। इसमें 621 उम्मीदवारों ने भाग लिया। 

सीजीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in और जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।






Cgpsc Risult by Lalit Kumar Singh

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed