फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chhattisgarh: CAF जवान ने हेड कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या की, पीजी कॉलेज में 20 राउंड किए फायर

Sun, 25 Dec 2022 01:25 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 25 Dec 2022 01:25 PM IST
सार

छत्तीगसढ़ में कांकेर के पीजी कॉलेज में सीएएफ जवान ने साथियों पर गोली बरसा दीं। जिसमें एक जवान की मौत हो गई है। एसपी शलभ सिन्हा ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी जवान करीब एक घंटे तक अपनी इंसास राइफल को लेकर बैठा रहा।

CAF jawan shot dead head constable in chhattisgarh kanker
आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
छत्तीसगढ़ के कांकेर में CAF (छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स) के जवान ने रविवार सुबह पीजी कॉलेज में अपनी राइफल से गोली मारकर हेड कांस्टेबल सुरेंद्र भगत की हत्या कर दी। इसके बाद एक अन्य जवान बृजेश भारद्वार पर गोलियां चला दीं, लेकिन किसी तरह उसने भागकर अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है कि आरोपी जवान ने 20 राउंड फायर किए हैं। सूचना पर पहुंची फोर्स ने जवान को गिरफ्तार कर लिया है। अफसर सहित अन्य जवान मौके पर पहुंच गए हैं। 
CAF jawan shot dead head constable in chhattisgarh kanker
आरोपी जवान को पकड़ने के लिए बुलेटप्रूफ जैकेट पहनकर घुसी फोर्स। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जानकारी के मुताबिक, आरोपी जवान पुरुषोत्तम कुमार मध्य प्रदेश के भिंड का रहने वाला है और CAF की 11वीं बटालियन सी कंपनी में जिला जेल में पदस्थ था। इन दिनों भानुप्रतापपुर उपचुनाव के चलते उसकी ड्यूटी पीजी कॉलेज में ईवीएम की सुरक्षा में लगाई गई थी। इसी दौरान सुबह करीब 8.15 बजे पुरुषोत्तम ने अपनी सर्विस इंसास राइफल से फायरिंग शुरू कर दी। सूचना मिलने पर जवान बुलेट प्रूफ जैकेट पहनकर मौके पर पहुंचे। इसके बाद काफी मशक्कत से आरोपी जवान को काबू में किया। 
CAF jawan shot dead head constable in chhattisgarh kanker
कमरे में पड़ा हेड कांस्टेबल का शव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अन्य जवानों ने बताया कि आरोपी पुरुषोत्तम पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहा था। शनिवार रात उसकी ड्यूटी लगी थी, लेकिन जब उसने तबीयत खराब होने की बात कही, तो उसे मेजर ने छुट्टी दे दी। उसकी जगह जवान बृजेश भारद्वाज की ड्यूटी लगाई गई, लेकिन सुबह किसी बात को लेकर कुछ विवाद हुआ और पुरुषोत्तम ने हेड कांस्टेबल सुरेंद्र भगत और साथी जवान बृजेश भारद्वाज पर गोली चला दी। इसमें प्रधान आरक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बृजेश की जान बाल-बाल बच गई।
विज्ञापन
CAF jawan shot dead head constable in chhattisgarh kanker
शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
साथी जवानों ने बताया कि पुरुषोत्तम कुछ दिनों से किसी बात को लेकर तनाव में था, लेकिन उसकी वजह का खुलासा अभी तक नहीं हुआ है। फिलहाल हेड कांस्टेबल सुरेंद्र भगत के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। फॉरेंसिक टीम घटनास्थल से सैंपल इकट्ठा कर जांच के लिए भेजेगी। एसपी शलभ सिन्हा ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी जवान करीब एक घंटे तक अपनी इंसास राइफल को लेकर बैठा रहा, उसकी काउंसलिंग करके उसे हिरासत में लिया गया।
 
CAF jawan shot dead head constable in chhattisgarh kanker
आरोपी जवान की घेराबंदी करती फोर्स। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपी जवान पुरुषोत्तम सिंह का भाई हरिउद्ध कुशवाहा मध्य प्रदेश पुलिस में एसआई है और उज्जैन में पदस्थ है। उसका कहना है कि परिवार में कोई विवाद नहीं है। पिछले 6 माह से पुरुषोत्तम मानसिक रूप से परेशान है। एसआई ने अपने भाई को प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि इसी कारण ऐसी घटना हुई है। हमने उसे इलाज के उज्जैन बुलाया था, लेकिन छुट्टी नहीं मिली
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed