{"_id":"68aec1337e2782b51f02d948","slug":"chhattisgarh-cadre-gets-new-power-7-officers-of-state-police-service-became-ips-home-ministry-issued-order-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ कैडर को मिली नई ताकत: राज्य पुलिस सेवा के सात अधिकारी बने आईपीएस, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ कैडर को मिली नई ताकत: राज्य पुलिस सेवा के सात अधिकारी बने आईपीएस, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश
Wed, 27 Aug 2025 02:00 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Wed, 27 Aug 2025 02:00 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ पुलिस को सात नई ऊर्जावान आईपीएस अफसरों की सौगात मिली है। राज्य पुलिस सेवा से लंबे अनुभव और बेदाग कार्यशैली के आधार पर चुने गए इन अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में स्थान दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ पुलिस को सात नई ऊर्जावान आईपीएस अफसरों की सौगात मिली है। राज्य पुलिस सेवा से लंबे अनुभव और बेदाग कार्यशैली के आधार पर चुने गए इन अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में स्थान दिया गया है।
यह नियुक्ति न केवल उनके व्यक्तिगत करियर की उपलब्धि है, बल्कि राज्य पुलिस बल के लिए भी नई उम्मीदें लेकर आई है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का मानना है कि मैदान में पसीना बहाने वाले अफसर जब आईपीएस में शामिल होते हैं, तो वे अपने साथ जमीनी हकीकत का अनुभव भी लेकर आते हैं, जिससे प्रशासनिक फैसले और अधिक प्रभावी होते हैं।
सूत्रों के अनुसार, इस बार चयनित अफसरों में महिला अधिकारियों की संख्या भी उल्लेखनीय है, जो पुलिस सेवा में बढ़ती महिला भागीदारी और नेतृत्व को दर्शाती है।
विज्ञापन
सूची में शामिल अधिकारी

- पंकज चंद्रा
- भावना पांडेय
- विमल कुमार बाईस
- हरीश राठौर
- वेदव्रत सिरमौर
- राजश्री मिश्रा
- श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा