फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh businessman raped female badminton player in raigarh

कारोबारी के काले कारनामे: सालों 'खेला' महिला खिलाड़ी की अस्मत से, अबॉर्शन कराया, फिर बोला- तुम छोटी जाति की

Thu, 17 Nov 2022 06:34 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़ Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Thu, 17 Nov 2022 06:34 PM IST
सार

लड़की ने पुलिस को बताया, आरोपी मनोज ने कहा कि ज्यादा विरोध किया, तो जान से मारकर और टुकड़े-टुकड़े कर नाली में बहा दूंगा। वो शराब के नशे में उसके साथ मारपीट भी करने लगा। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने रायपुर, बिलासपुर में भी दबिश दी थी, लेकिन वो राज्य के बाहर भागने में कामयाब हो गया है।

विज्ञापन
chhattisgarh businessman raped female badminton player in raigarh
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक कारोबारी की महिला खिलाड़ी से प्यार और धोखे की कहानी सामने आई है। कारोबारी ने लड़की को अपने जाल में फंसाया। उसके साथ लिवइन में रहा और कई सालों तक दुष्कर्म करता रहा। इस दौरान वह गर्भवती हुई तो दो बार अबॉर्शन भी करा दिया। इसके बाद किसी अन्य युवती से शादी कर ली। जब लड़की ने दबाव बनाया तो बोला कि तुम छोटी जाति की हो। अब लड़की की शिकायत पर पुसौर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। इसके बाद से आरोपी फरार है। 
विज्ञापन

chhattisgarh businessman raped female badminton player in raigarh
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
बैडमिंटन टूर्नामेंट के दौरान हुई थी दोस्ती
जानकारी के मुताबिक, यह कहानी शुरू हुई रायगढ़ में 24 जनवरी 2009 में हुए बैडमिंटन टूर्नामेंट के दौरान। टूर्नामेंट में जशपुर जिले से एक अनुसूचित जाति की लड़की भी टूर्नामेंट खेलने पहुंची थी। यहीं पर लड़की की दोस्ती रायगढ़ के कालिंदीकुंज निवासी कारोबारी मनोज अग्रवाल से हुई। दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई और फिर धीरे-धीरे ये प्यार में बदल गई। आरोप है कि साल 2012 में मनोज ने लड़की को मिलने के लिए पुसौर बुलाया और भरोसा जीतने अपने घर वालों से मिलवाने ले गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

chhattisgarh businessman raped female badminton player in raigarh
आरोपी मनोज अग्रवाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जिम्मेदारी नहीं संभाल पाओगी, कहकर अबॉर्शन कराया
आरोपी इस दौरान उससे शादी और प्यार की कसमें खाता रहा। दोनों सालों तक लिवइन में रहे। इस दौरान लड़की को लेकर आरोपी जयपुर, दिल्ली और ओडिशा घुमाने ले जाता रहा। वहां कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए। लड़की ने शिकायत में बताया कि वह साल 2018 में गर्भवती हो गई। इस पर आरोपी ने जिम्मेदारी नहीं संभाल पाओगी कहकर गर्भपात करा दिया। इसके बाद भी उसका यौन शोषण करता रहा। इस बीच लड़की दूसरी बार गर्भवती हुई तो फिर से उसका अबॉर्शन करा दिया। 
विज्ञापन

chhattisgarh businessman raped female badminton player in raigarh
girl demo - फोटो : फाइल फोटो
बोला-मजबूरी में शादी की, मंदिर में मांग भरी
लड़की ने पुलिस को बताया कि दोनों के बीच इन सबके बाद भी ठीक चल रहा था। अचानक 9 फररी 2019 को मनोज ने किसी अन्य युवती से शादी कर ली। जब लड़की को इसका पता चला और उसने सवाल किया तो आरोपी ने कहा कि उसने मजबूरी में शादी की है। पत्नी बहुत झगड़ा करती है, वह उसे छोड़ देगा। आश्वासन देने के साथ ही मनोज एक मार्च 2022 को महाशिवरात्री के दिन लड़की को रायगढ़ के कनकतूरा शिव मंदिर ले गया और वहां उसकी मांग में सिंदूर भर दिया। 

chhattisgarh businessman raped female badminton player in raigarh
पुसौर थाना। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नशे की हालत में लड़की से की मारपीट
आरोपी लगातार उससे दुष्कर्म करता रहा। हालांकि अब महिला खिलाड़ी ने दबाव बनाना शुरू कर दिया था। इसके चलते आरोपी ने यह कहते हुए इनकार कर दिया कि वह छोटी जाति की है। 12 अक्टूबर 2022 को आरोपी को बच्चा हुआ तो उसने जिस मकान में लड़की के साथ रहता था, उसका किराया भी देना बंद कर दिया। इसके बाद लड़की ने सारी आरोपी की बड़ी बहन को बताई। पता चलने पर नशे की हालत में आरोपी ने मारपीट की। इस पर लड़की थाने पहुंची और मामला दर्ज कराया। 

chhattisgarh businessman raped female badminton player in raigarh
एडिशनल एसपी संजय महादेवा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लड़की नाबालिग रही तो पॉक्सो भी लगाएंगे
एडिशनल एसपी संजय महादेवा का  कहना है कि मामले में एक नवंबर को ही एफआईआर हो चुकी है। धारा 376, 506 और एट्रोसिटी एक्ट के तहत  मामला दर्ज किया गया है। लड़की की उम्र अभी 23 साल है। मामले की जांच कर रहे हैं। अगर लड़की वारदात के दौरान नाबालिग निकली तो पॉक्सो भी लगाया जाएगा। आरोपी मनोज किसी ऑटो शो रूम का मालिक है। आरोपी लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा है, लेकिन पुलिस टीम छत्तीसगढ़ के बाहर अन्य राज्यों में भी दबिश दे रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed