{"_id":"bd433400a95f4e8a5eebb6e290083daa","slug":"chhattisgarh-bsp-external-safty-audit-company-will-appointed","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिलाई स्टील प्लांट में होगा बाहरी ‘सेफ्टी ऑडिट’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिलाई स्टील प्लांट में होगा बाहरी ‘सेफ्टी ऑडिट’
टीम डिजिटल/अमर उजला, दिल्ली
Updated Mon, 23 Jun 2014 11:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ के भिलाई इस्पात संयंत्र में सेफ्टी के लिये बाहरी सेफ्टी ऑडिट कंपनी को नियुक्त करने किया जायेगा।
विज्ञापन
सीजीखबर के अनुसार स्टील ऑथारिटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन सीएस शर्मा ने समाचारों के हवाले से यह बताया है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ के बीएसपी में 12 जून को सेफ्टी की अनदेखी किये जाने से जहरीली गैस का रिसाव हुआ था जिसमें 6 कर्मचारी-अधिकारी मारे गये थे। इसके अलावा 37 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये थे।
सेल के चेयरमैन सीएस शर्मा ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ के बीएसपी की स्वंय की सेफ्टी ऑडिट जारी रहेगी। अतिरिक्त सेफ्टी के लिये बाहरी एजेंसी की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 12 जून को छत्तीसगढ के बीएसपी में हुए हादसे की जांच के लिये उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन कर दिया गया है जो सेफ्टी खामियों की जांच करेगी ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटना दुबारा न होने पाये।
विज्ञापन
सेल के चेयरमैन ने बताया कि छत्तीसगढ की बीएसपी सेफ्टी उपकरणों पर साल में करीब 200 करोड खर्च करती है। सीएस शर्मा ने बताया कि सेल द्वारा अपने संयंत्रों में सेफ्टी के लिये किये जाने वाले खर्च को 2010 से लगातार बढाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि बीएसपी में सेफ्टी ऑडिट के लिये कुछ बडे सेफ्टी ऑडिट कंपनियों से बात जारी है जिनमें से किसी एक को जल्द ही नियुक्त कर दिया जायेगा।