फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh boy in playing in house taken to jungle by wolf mother tried to save but failed

Jagdalpur: आंगन में खेल रहे बच्चे को उठा ले गया भेड़िया, मां ने तीन किमी तक किया पीछा पर नहीं बच पाया ईश्वर

Sat, 04 Mar 2023 10:33 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, छत्तीसगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, छत्तीसगढ़ Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 04 Mar 2023 10:33 AM IST
सार

वह तीन किलोमीटर तक भेड़िए का पीछा करती रही और रास्ते में भेड़िए पर पत्थरों की बौछार भी कर दी। पत्थरों से परेशान हो भेड़िए ने बच्चे को छोड़कर मां को जंगल में दौड़ाया। मां अपने आप को बचाने के लिए भागी, लेकिन कुछ देर के बाद भेड़िया भी वहां से चला गया।

विज्ञापन
Chhattisgarh boy in playing in house taken to jungle by wolf mother tried to save but failed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : youtube

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के कोड़ेनार थाना क्षेत्र के ग्राम नैननार पटेलपारा में शुक्रवार की शाम को घर के आंगन में खेल रहे दो वर्षीय बच्चे को एक जंगली भेड़िया उठाकर ले गया। उसके पीछे-पीछे बच्चे को बचाने गई और बच्चे को अस्पताल भी लाई लेकिन वह उसे बचा न सकी।
विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए मृतक ईश्वर की मां सुनकी मौर्य ने बताया कि शुक्रवार की शाम को दो साल का ईश्वर अपने बड़े भाई के साथ घर के आंगन में खेल रहा था, जबकि उसकी मां आंगन के दूसरी ओर सब्जी बना रही थी।
विज्ञापन


शाम करीब 6.00 बजे मां ने बेटे ईश्वर के रोने की आवाज सुनी और बाहर आकर देखा तो एक भेड़िया उसके बच्चे के ऊपर हमला कर रहा था। जब भेड़िए ने मां को देखा तो बच्चे को मुंह में दबाकर जंगल की ओर भागा। बच्चे को ले जाता देख मां भी भेड़िया के पीछे भागी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह तीन किलोमीटर तक भेड़िए का पीछा करती रही और रास्ते में भेड़िए पर पत्थरों की बौछार भी कर दी। पत्थरों से परेशान हो भेड़िए ने बच्चे को छोड़कर मां को जंगल में दौड़ाया। मां अपने आप को बचाने के लिए भागी, लेकिन कुछ देर के बाद भेड़िया भी वहां से चला गया।

मां ने किसी तरह रात में करीब दो घंटे तक बच्चे की तलाश की और किसी तरह उसे ढूंढकर अन्य लोगों की मदद से तोकापाल स्वास्थ्य केंद्र ले गई। जहां से उसे मेकाज रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान ईश्वर की मौत हो गई।


इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया है, जबकि घर के आसपास रहने वाले परिवार अब अपने बच्चों को रात में निकलने से भी मना कर रहे हैं। मृतक ईश्वर की मां का कहना है कि जंगल में रात ज्यादा होने के कारण ईश्वर उसे मिल नहीं रहा था, लेकिन जब मिला तो लहूलुहान हालत में था। शनिवार को बच्चे के शव का पीएम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed