फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh BJP says on 600 crores PDS scam, Make the action public Bhupesh Sarkar

छत्तीसगढ़: BJP बोली- 600 करोड़ के PDS घोटाला में वसूली और दोषी अफसरों पर कार्रवाई को सार्वजनिक करें सरकार

Tue, 11 Jul 2023 07:48 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Tue, 11 Jul 2023 07:48 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ बीजपी प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा ने प्रदेश सरकार से पीडीएस मामले में अब तक हुई जांच वसूली और दोषी अफसरों पर कार्रवाई को सार्वजनिक करने की मांग की है।

विज्ञापन
Chhattisgarh BJP says on 600 crores PDS scam, Make the action public Bhupesh Sarkar
प्रेस कॉन्फ्रेंस लेते बीजेपी नेता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ बीजपी प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा ने प्रदेश सरकार से पीडीएस मामले में अब तक हुई जांच वसूली और दोषी अफसरों पर कार्रवाई को सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि 600 करोड़ रुपए के इस पीडीएस घोटाले को विधानसभा में स्वीकार करते हुए प्रदेश सरकार ने विधानसभा कमेटी के बजाय अधिकारियों से जांच कराने की बात कही थी। विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने यह मामला उठाया था और अतिशेष स्टॉक को लेकर खाद्य विभाग और जिला प्रशासन के आंकड़ों में अंतर होने की बात कही थी। 
विज्ञापन

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 59 लाख मीट्रिक टन चावल गायब होने की जांच कराने की मांग करके डॉ. सिंह ने बड़े घोटाले के खुलासे का दावा किया था। विधानसभा में खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने स्वीकार किया था कि 4 हजार 952 राशन दुकानों में 41 हजार टन चावल की कमी पाई गई है।   खाद्य मंत्री ने सदन को 24 मार्च, 2023 तक सभी जिलों की कार्रवाई पूर्ण कर विभाग को प्रस्तुत करने के निर्देश की जानकारी भी दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व सीएम रमन ने घोटाला का किया था खुलासा
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि पीडीएस के इस घोटाले में अधिकारियों और कर्मचारियों की संलिप्तता को देखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. सिंह ने अधिकारियों के बजाय विधानसभा की कमेटी से इसकी जांच कराने की मांग विधानसभा में की थी, लेकिन प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने इसे सिरे से खारिज कर उन अधिकारियों से इस घोटाले की जांच कराने की बात कही, जिन्होंने इस पूरे घोटाले को अंजाम दिया था। इससे अधिक प्रदेश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण कुछ और नहीं हो सकता। शर्मा ने सवाल किया कि क्या प्रदेश सरकार ने इस घोटाले की ठीक-ठीक जांच कराई? जांच के बाद वसूली की बात भी प्रदेश सरकार ने स्वीकार की है। बीजपी प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा ने कहा कि अब प्रदेश सरकार को इस पूरे घोटाले  की जांच कर सच प्रदेश के सामने रखना चाहिए।

बीजेपी ने उठाए सवाल
  • पीडीएस घोटाले में सरकार ने कितनी वसूली की? 
  • मामले में किन अधिकारियों ने भ्रष्टाचार किया? 
  • उन भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ सरकार ने क्या कार्रवाई की है? 
  • कितने अधिकारियों को राज्य सरकार ने दंडित कर जेल भेजा ? 
  • सरकार मामले की जांच और कार्रवाई की तथ्यपरक जानकारी जनता को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed