फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh BJP Legislature Party meeting in raipur, Rajesh Munat became Chief Whip

छत्तीसगढ़ भाजपा विधायक दल की बैठक: राजेश मूणत बने मुख्य सचेतक, लता उसेंडी और सुशांत सिंह सचेतक घोषित

Sun, 04 Feb 2024 10:33 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sun, 04 Feb 2024 10:33 PM IST
सार

Chhattisgarh BJP: छत्तीसगढ़ बीजेपी की लोकसभा चुनाव कार्यशाला के बाद रविवार को भाजपा विधायक दल की बैठक पार्टी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर डूमरतराई में हुई। बैठक में विधानसभा सत्र को लेकर चर्चा की गई।

विज्ञापन
Chhattisgarh BJP Legislature Party meeting in raipur, Rajesh Munat became Chief Whip
छत्तीसगढ़ भाजपा विधायक दल की बैठक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Chhattisgarh BJP: छत्तीसगढ़ बीजेपी की लोकसभा चुनाव कार्यशाला के बाद रविवार को भाजपा विधायक दल की बैठक पार्टी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर डूमरतराई में हुई। बैठक में विधानसभा सत्र को लेकर चर्चा की गई। इसमें विधायक दल का मुख्य सचेतक वरिष्ठ विधायक राजेश मूणत को बनाया गया। वहीं सचेतक लता उसेंडी और सुशांत सिंह को घोषित किया गया है। विधायक कल की बैठक में विधायकों के सुझाव लिए गए। विधायकों को बताया गया कि विधानसभा के सत्र में राज्यपाल के भाषण पर क्या बोलना है? कैसे बोलना है? बजट सत्र में कैसे भाग लेना है? कैसे प्रश्न लेना है? इन सब चीजों की जानकारी दी गई। विधायक दल की बैठक को पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश और संगठन महामंत्री पवन ने भी संबोधित किया।

विज्ञापन


विज्ञापन





उच्च शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में विधायक दल की बैठक हुई। बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश ने सभी विधायकों को मार्गदर्शन देते हुए बताया विधायकों का दायित्व क्या है? जनता के साथ कैसे संबंध होने चाहिए? कार्यकर्ताओं के साथ कैसे संबंध होना चाहिए? विधायकों का संगठन के प्रति क्या दायित्व है? अच्छे विधायक बनने के लिए हमें क्या-क्या करना चाहिए, जो पार्टी के विचार परिवार के लोग हैं, उनसे हमारे कैसे संबंध होने चाहिए? आदि पर विधायकों को मार्गदर्शन दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन




बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, रामविचार नेताम, केदार कश्यप, दयाल दास बघेल, लक्ष्मी राजवाड़े, टंकराम वर्मा, ओपी चैधरी,लखन लाल देवांगन, श्यामबिहारी जायसवाल आदि भाजपा विधायक मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed