फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh BJP govt decided to conduct state board exams for classes 10th 12th twice a year

Chhattisgarh Board Exam: छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला नियम, साल में दो बार होंगे 10वीं-12वीं के बोर्ड एग्जाम

Tue, 27 Feb 2024 08:18 AM IST
अनुज कुमार पीटीआई, रायपुर
पीटीआई, रायपुर Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 27 Feb 2024 08:18 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार ने कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड एग्जाम के लिए राज्य बोर्ड परीक्षाएं साल में दो बार कराने का फैसला लिया है।

विज्ञापन
Chhattisgarh BJP govt decided to conduct state board exams for classes 10th 12th twice a year
परीक्षा देकर आती छात्राएं। - फोटो : amar ujala

विस्तार

छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने बोर्ड परीक्षाओं को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने बताया कि कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए राज्य बोर्ड परीक्षाएं एक ही शैक्षणिक सत्र में दो बार आयोजित करने का फैसला किया।

विज्ञापन


स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से आदेश जारी किया गया है। लेकिन अभी तक यह नहीं बताया गया कि यह फैसला किस शैक्षणिक वर्ष से लागू होगा। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीजीबीएसई) कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं कराता है। विभाग की ओर से जारी आदेश में बताया गया है कि अंतिम बोर्ड परीक्षाओं का पहला चरण मार्च में और दूसरा जुलाई में होगा। 
विज्ञापन


बोर्ड ने कहा कि जो छात्र पहले चरण के लिए नामांकन करेंगे। वे अपने विषय बदले बिना दूसरे दौर में उपस्थित होने के पात्र होंगे। आदेश में कहा गया है कि साथ ही दूसरे चरण के लिए अलग से परीक्षा फॉर्म भरना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगे कहा है कि जो छात्र सभी विषयों में उत्तीर्ण हुए हैं, वे दूसरी परीक्षा में एक या अधिक विषयों में अंक सुधार के लिए फॉर्म भरने के पात्र होंगे। यह आदेश साल 2025 से लागू होगा। छात्रों के पास शैक्षणिक सत्र 2025 से साल में दो बार परीक्षा देने का विकल्प होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed