फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh bjp furious over congress allegations on brahmanand netam

भानुप्रतापपुर उपचुनाव: ब्रह्मानंद नेताम पर आरोप से भड़की BJP, कहा- चरित्र हनन कांग्रेस के चरित्र में

Mon, 21 Nov 2022 02:05 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर/कांकेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर/कांकेर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 21 Nov 2022 02:05 PM IST
सार

भाजपा नेताओं ने कहा, छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने सरकारी गाड़ियों में झारखंड से भेजे गए विधायकों के लिए खूब शराब भिजवाई थी। अब शराब का हक अदा करते हुए आगे कुछ और भी फर्जी बातें की जाएंगी तो भाजपा और जनता जवाब देने के लिए तैयार है। पिछले तीन वर्षों में इन मामलों में किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं हुई। 

विज्ञापन
chhattisgarh bjp furious over congress allegations on brahmanand netam
कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा नेताओं ने दिया जवाब। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कांकेर में भानुप्रतापपुर उपचुनाव से ठीक पहले 'चाल और चरित्र' का मुद्दा गरमाया हुआ है। उम्मीदवार ब्रह्मानंद नेताम पर कांग्रेस के आरोपों से भाजपा भड़क गई है। पार्टी नेताओं ने सोमवार को कहा कि लोगों का चरित्र हनन करना कांग्रेस के चरित्र में है। यह पहली बार नहीं है जब कांग्रेस ने यह प्रयास किया है। नैतिकता को लेकर बड़े-बड़े ट्वीट करने वाले मुख्यमंत्री जी स्वयं ऐसे ही एक प्रयास की वजह से आज चार्जशीटेड हैं और जमानत पर बाहर हैं।

विज्ञापन


आदिवासी उम्मीदवार पर निम्न स्तर के आरोप
नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप, प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर और अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम ने कहा कि, चुनाव के महज कुछ दिन पहले कांग्रेस ने ओछी मानसिकता दिखाई है। उसे अब भानुप्रतापपुर के उपचुनाव में और बड़े अंतर से हार मिलेगी। जनता ने सबक सिखाने का फैसला ले लिया है। चुनाव में होती अपनी बड़ी हार को देख कर कांग्रेस ने आदिवासी प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम पर निम्न स्तर के आरोप लगाए हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...भानुप्रतापपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी ब्रह्मानंद पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, कांग्रेस ने दिखाई FIR की कॉपी
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा बोली- ना नोटिस, ना पूछताछ, कार्रवाई क्यों नहीं
भाजपा नेताओं ने कहा कि, जिस प्रतिवेदन को कांग्रेस के नेता दिखा रहे हैं, उसमें कहीं पर भी प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम का अपराध क्या है, यह स्पष्ट नहीं है? यह मामला अगर 2019 का बताया जा रहा है तो पास्को एक्ट मे धाराएं लगने के बावजूद अब तक ब्रह्मानंद नेताम से पूछताछ क्यों नहीं हुई, उन्हें गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया, उन्हें किसी प्रकार से कोई नोटिस क्यों नहीं जारी किया गया? यह कैसा अपराध है  जिसमें आरोपी पर पुलिस सालों साल कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

यह भी पढ़ें...भानुप्रतापपुर उपचुनाव: BJP से ब्रह्मानंद नेताम उम्मीदवार, मनोज मंडावी को हराकर बन चुके हैं विधायक


नेताओं ने कहा कि, कांग्रेस ने दूसरा आरोप चुनाव आयोग में गलत जानकारी देने का लगाया है। जब ब्रह्मानंद को अपने ऊपर लगे आरोप की जानकारी ही नहीं है, तो वह उसे चुनाव आयोग को कैसे दे सकते हैं? उन्हें इस बाबत कोई भी नोटिस नहीं मिला है, न ही उन्हें कभी पूछताछ के लिए बुलाया गया है। सामाचार पत्रों के माध्यम से जानकारी में आया कि जो प्रतिवेदन कांग्रेस के नेताओं ने दिखाया उसमें अन्य भी लोगों के नाम हैं, जिन्हें स्वयं जानकारी ही नहीं कि उनका नाम कैसे है?

यह भी पढ़ें...भानुप्रतापपुर उपचुनाव: कांग्रेस-भाजपा प्रत्याशियों ने किया नामांकन, CM के साथ सावित्री, पिकअप से पहुंचे नेताम

कांग्रेस का ऐसा ही चरित्र
कांग्रेस को  यह स्पष्ट करना चाहिए कि जब नॉमिनेशन में आपत्ति लेने का समय था, तब उन्होंने क्यों नहीं ली? 18 नवंबर तक आपत्ति ली जा सकती थी तब कांग्रेस क्यों मौन रही? भाजपा नेताओं ने कहा कि, कांग्रेस का यह चरित्र रहा है कि जब वो चुनाव में हारते हैं, तब यही काम करने में लग जाते हैं। इससे पहले भी उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेता की फर्जी सीडी बनवाकर उसे बांटा था और उसी मामले में मुख्यमंत्री जी स्वयं चार्जशीटेड हैं जमानत पर बाहर हैं।

यह भी पढ़ें...Bhanupratappur By-Election : नामांकन आज से, अपराधी है तो वोटिंग से दो दिन पहले करना होगा प्रचारित-प्रसारित

एनएसयूआई नेता दुष्कर्म करता है, विधायक फरार है
भाजापा नेताओं ने कहा कि, एनएसयूआई प्रदेश महासचिव और भानुप्रतापपुर उपचुनाव के सह प्रभारी रूहाब मेनन एक तरफ दुष्कर्म करते हैं, दूसरी ओर आज मध्य प्रदेश के गंधवानी  क्षेत्र के कांग्रेस विधायक उमंग सिंगार दुष्कर्म कर फरार हो गए हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंधवी ने क्या किया हैं, सभी को पता है। कांग्रेस किस मुंह से चरित्र की बात करती है। कांग्रेस ने एक सच्चे आदिवासी जन सेवक को बदनाम करने की साजिश की है जो उनके लिए घातक साबित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed