फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh BJP created a record in membership campaign made more than 60 lakh members,CM honored the workers

छत्तीसगढ़ BJP ने रचा सदस्यता अभियान में रिकॉर्ड: 60 लाख से अधिक सदस्य बनाए,कार्यकर्ताओं का सीएम ने किया सम्मान

Sun, 03 Aug 2025 04:58 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 03 Aug 2025 04:58 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के 'संगठन महापर्व सदस्यता अभियान' की ऐतिहासिक सफलता पर को नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में उत्कृष्ट सदस्यता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

विज्ञापन
Chhattisgarh BJP created a record in membership campaign made more than 60 lakh members,CM honored the workers
छत्तीसगढ़ भाजपा ने सदस्यता अभियान में रचा इतिहास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के 'संगठन महापर्व सदस्यता अभियान' की ऐतिहासिक सफलता पर को नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में उत्कृष्ट सदस्यता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 60 लाख प्राथमिक और 65 हजार सक्रिय सदस्यता लक्ष्य से अधिक सदस्य बनाने पर प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और उनकी टीम को बधाई दी और सभी समर्पित कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि यह गौरव का क्षण है, जब कार्यकर्ताओं के परिश्रम और समर्पण के बदौलत छत्तीसगढ़ ने राष्ट्रीय स्तर पर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि अब सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाएं।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने सदस्यता अभियान में परिश्रम की पराकाष्ठा की है। इसी समर्पण का परिणाम है कि लगातार चार चुनावों में भाजपा को जनसमर्थन मिला। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इसी ऊर्जा और उत्साह के साथ संगठन विस्तार में जुटे रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल ने कहा कि संगठनात्मक मेहनत ही सफलता की कुंजी है। आपने अब तक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिया है, अगली बार केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार दो-तिहाई बहुमत से बनेगी – यह हमारा संकल्प है।

सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक अनुराग सिंहदेव ने बताया कि 86 दिनों में 60 लाख से अधिक प्राथमिक सदस्य बनाए गए। इनमें से 40 लाख सदस्य ऑनलाइन और 20 लाख ऑफलाइन जुड़े। 60 लाख सदस्यों में सामान्य वर्ग 18%, ओबीसी वर्ग 54%, अनुसूचित जनजाति 18%,  अनुसूचित जाति 9%, महिलाएं 20%, पुरुष 80%  जुड़े।


उन्होंने बताया कि एक हजार से लेकर 20 हजार से अधिक सदस्य बनाने वाले कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के बाद मुख्यमंत्री निवास में सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं को छत्तीसगढ़ी पारंपरिक व्यंजन – ठेठरी, खुरमी, चीला, फरा, बरा आदि परोसे गए। मुख्यमंत्री ने सभी को सदस्यता अभियान की ऐतिहासिक सफलता पर शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed