{"_id":"647e29d02fffdcf7f70c3348","slug":"chhattisgarh-bjp-and-bjym-unique-protest-for-corruption-in-raipur-today-2023-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायपुर में आज निकलेगी भ्रष्टाचार की बारात: बीजेपी ने छपवाए दो अनोखे आमंत्रण कार्ड, पढ़कर रह जाएंगे दंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायपुर में आज निकलेगी भ्रष्टाचार की बारात: बीजेपी ने छपवाए दो अनोखे आमंत्रण कार्ड, पढ़कर रह जाएंगे दंग
Tue, 06 Jun 2023 12:00 AM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Tue, 06 Jun 2023 12:00 AM IST
सार
बीजेपी और भाजयुमो की ओर से आज भ्रष्टाचार की बारात निकाली जाएगी। मंगलवार शाम 5 बजे रायपुर के जयस्तंभ चौक से भ्रष्टाचार की बारात निकलेगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीजेपी और भाजयुमो की ओर से आज भ्रष्टाचार की बारात निकाली जाएगी। मंगलवार शाम 5 बजे रायपुर के जयस्तंभ चौक से भ्रष्टाचार की बारात निकलेगी, जो शंकर नगर पहुंचकर खत्म होगी। यह बारात एक शादी-ब्याह की तरह ही निकलेगी, जो आकर्षण का केंद्र रहेगी। यह बारात जयस्तंभ चौक से शंकर नगर तक मंत्री कवासी लखमा के निवास तक पहुंचेगी।
सबसे बड़ी और खास बात ये है कि भाजयुमो ने इस बारात में बारातियों को शामिल करने के लिए तंज भरा आमंत्रण कार्ड छपवाया है। यह न्यौता कार्ड काफी अनोखा है। इसमें दो हजार करोड़ के भ्रष्टाचार समेत कई मुद्दों को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा गया है।
भाजयुमो का आरोप है कि आज के समय में पिछले एक साल से भूपेश सरकार के काले कारनामे लगातार उजागर हो रहे हैं। ऐसा कोई दिन नहीं है, जब कोई भ्रष्टाचार न निकले। ये सरकार गांधी परिवार का एटीएम बनके बैठी है। इनके इसी भ्रष्टाचार को लेकर आज जनता के बीच हम भ्रष्टाचार की बारात में बाराती बनकर जाएंगे।
विज्ञापन
बारातियों के लिए बीजेपी और भाजयुमो ने छपवाए दो आमंत्रण कार्ड, यहां देखें-