फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh: Bhupesh Baghel attack Jyotiraditya Scindia, will meet Congress high command

सिंधिया के इस्तीफे पर बघेल का तंज, बोले- कुछ नेता गुर्राते हुए जाते हैं, दुम दबाकर आते हैं

Wed, 11 Mar 2020 11:05 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: आसिम खान Updated Wed, 11 Mar 2020 11:05 AM IST
विज्ञापन
Chhattisgarh: Bhupesh Baghel attack Jyotiraditya Scindia, will meet Congress high command
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने मध्यप्रदेश के राजनीतिक हालात को लेकर ज्योतिरादित्य सिंधिया पर तंज कसा है। बघेल ने रायपुर में बुधवार को कहा कि "कुछ तो मजबूरियां रही होंगी वरना कोई यूं ही बेवफा थोड़ी होता है। कांग्रेस से जाने वाले लोग हमेशा हमने देखा है कि गुर्राते हुए जाते हैं और दुम दबाकर आते हैं और ऐसे अनेक उदाहरण हैं।"

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन



भूपेश बघेल आज दिल्ली आ रहे हैं। बघेल ने कहा कि हमें राज्य की दो राज्यसभा सीटों के लिए उम्मीदवार तय करने हैं। मैं पार्टी के आलाकमान के साथ इसपर चर्चा करने के लिए दिल्ली जा रहा हूं।


बता दें कि ज्योतिरादित्य सिंधिया मंगलवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। सिंधिया के इस्तीफे के बाद अबतक कांग्रेस के 22 विधायक इस्तीफा दे चुके हैं। जिससे कमलनाथ सरकार संकट में आ गई है। 



वहीं, अब भाजपा को अपने विधायकों के पाला बदलने का डर सता रहा है। इसी के मद्देनजर भाजपा ने जहां अपने विधायकों को गुरुग्राम शिफ्ट कर दिया है। कांग्रेस भी अपने बचे हुए विधायकों को राजस्थान ले जाने की तैयारी में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed