{"_id":"5e523a958ebc3ef3c3556d71","slug":"chhattisgarh-bhilai-10th-student-committed-suicide-suicide-note-mentions-fulfilling-any-challenge","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: भिलाई में 10वीं के छात्र ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट ने पुलिस को उलझाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: भिलाई में 10वीं के छात्र ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट ने पुलिस को उलझाया
Sun, 23 Feb 2020 02:10 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिलाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिलाई
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 23 Feb 2020 02:10 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
भिलाई में 10वीं के एक छात्र की खुदकुशी और उसके पास से बरामद सुसाइड नोट ने पुलिस को उलझा कर रख दिया है। दरअसल 10वीं बोर्ड की परीक्षा देकर घर लौटे छात्र देव कुमार यादव (15) ने बाथरूम में फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
यह घटना शुक्रवार देर शाम को हुई। जामुल थाना प्रभारी लक्ष्मण कुमेठी ने बताया कि घटना के अगले दिन परिजन को उसके बैग से एक नोटबुक मिला, जिसमें किसी शर्त को पूरा करने के सवाल पर उसने खुद को काफी हिम्मत वाला लिखा था। इसी तरह एक पेज पर फंदे पर लटकने के अपने बनाए चित्र के नीचे जन्म तारीख लिखकर दस्तखत कर रखे थे। इस घटनाक्रम से पुलिस भी दुविधा में है।
विज्ञापन
जांच अधिकारी इस मामले में किसी अन्य के लिप्त होने से इनकार नहीं कर रहे। परिजनों के मुताबिक देव कंप्यूटर की परीक्षा देकर आया था और उसका परीक्षा अच्छा गया था। शाम तक वह परिवार के साथ बैठा रहा। इस बीच बाहर घूमने चला गया। शाम को पढ़ाई की बात कहकर कमरे में गया और रात करीब नौ बजे फांसी लगा ली। नोटबुक के आधार पर पुलिस को पहले ब्लू व्हेल गेम जैसा टास्क लगा, लेकिन घर के किसी मोबाइल या कंप्यूटर में गेम नहीं मिला। ऐसे में पुलिस किसी साथी द्वारा शर्त लगाने का अंदेशा जता रही है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है।
विज्ञापन