फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh: Baghel-Raman clashes on UP politics, CM attacks BJP and former CM attacks Congress

यूपी पर छग में झड़प: प्रियंका के संत सानिध्य व योगी के कंधे पर पीएम के हाथ को लेकर भिड़े बघेल-रमन

Sun, 28 Nov 2021 06:25 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sun, 28 Nov 2021 06:25 PM IST
सार

सीएम बघेल व पूर्व सीएम रमन सिंह के बीच नोंकझोंक का मामला प्रियंका गांधी के संतों से सानिध्य और पीएम मोदी के यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के कंधे पर हाथ रखने से जुड़ा है। 

विज्ञापन
Chhattisgarh: Baghel-Raman clashes on UP politics, CM attacks BJP and former CM attacks Congress
रमन सिंह-भूपेश बघेल - फोटो : Facebook

विस्तार

उत्तरप्रदेश के आगामी चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ में भी सियासत गर्म है। सीएम भूपेश बघेल चूंकि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की जमीन मजबूत करने के लिए सक्रिय हैं और बार-बार दौरे कर रहे हैं। रविवार को उन्होंने दो ट्वीट कर भाजपा को घेरा। इसके बाद पूर्व सीएम व भाजपा नेता डॉ. रमन सिंह ने उन पर पलटवार किए। 
विज्ञापन


मामला प्रियंका गांधी के संतों से सानिध्य और पीएम मोदी के यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के कंधे पर हाथ रखने से जुड़ा है। जानिए आखिर क्या है पूरा मामला : 
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के सीएम बघेल के ट्वीट
सीएम भूपेश बघेल ने एक ट्वीट में इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, प्रियंका वाड्रा गांधी और राहुल गांधी की संतों से मुलाकात के वक्त संतों के आसान के नीचे बैठने की तस्वीर और पीएम मोदी की यूपी के सीएम योगी के कंधे पर हाथ रखने वाली तस्वीर साझा की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संतों के चरणों में बैठ कर लेते हैं आशीर्वाद
इन तस्वीरों के साथ सीएम बघेल ने लिखा, 'साधु-संतों के चरणों में बैठकर आशीर्वाद लिया जाता है, लेकिन एक तस्वीर देखकर उत्तर प्रदेश के लोगों में बहुत संदेह पैदा हुआ है। एक 'योगी' के कंधे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने हाथ रखा हुआ है। क्या प्रधानमंत्री जी आदित्यनाथ को योगी नहीं मानते? अगर ये योगी नहीं तो कौन हैं?' 

दूसरे ट्वीट में बघेल ने यूपी के व्यापारियों की राय बताई
सीएम भूपेश बघेल ने एक और ट्वीट करते हुए लिखा- आज नेहरू युवा केंद्र, लखनऊ में उत्तर प्रदेश के व्यापारी वर्गों के प्रतिनिधियों के साथ सार्थक संवाद हुआ। अधिकतर लोगों ने कहा कि पहले हमने भाजपा को उम्मीद के साथ वोट दिया था, लेकिन अब वे यह गलती नहीं दोहराएंगे। भाजपा लगातार छोटे, मध्यम व्यापारियों को खत्म कर रही है।' 



छत्तीसगढ़ के सीएम बघेल के जैसे ही ये ट्वीट आए, पूर्व सीएम व वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. रमन सिंह मैदान में आ गए। रमन सिंह ने ट्वीट कर बघेल को करारा जवाब दिया। 

कांग्रेस में एक ही परिवार के पैरों में झुकने के संस्कार: रमन सिंह 
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने ट्वीट में लिखा- 'जिनकी पार्टी में 'एक परिवार' के ही पैरों में झुकने के संस्कार हों, उन्हें कंधे पर हाथ रखना कैसे अच्छा लग सकता है। यह भाजपा के संस्कार हैं, जो झुकाने में नहीं, गले लगाने और कंधे से कंधा मिलाकर साथ आगे बढ़ाने में विश्वास रखते हैं। गुलाम मानसिकता वालों को यह बात समझ नहीं आएगी। जिस मुख्यमंत्री के पास किसानों का धान खरीदने के लिए बारदाने की व्यवस्था नहीं है। पीएम आवास के तहत बनने वाले गरीबों के घर के लिए देने को राशि नहीं है। बिना कर्ज लिए जिसकी एक योजना नहीं चलती, वो उत्तर प्रदेश में ‘छत्तीसगढ़ के तथाकथित विकास मॉडल’ के गीत गा रहा है।'




सरोज पांडेय ने बघेल को बताया प्रियंका का ओएसडी
भाजपा की राज्यसभा सदस्य सरोज पांडेय ने भी सीएम बघेल पर हमले किए। पांडेय ने तो सीएम भूपेश बघेल को प्रियंका वाड्रा गांधी का ओएसडी तक करार दे डाला। उन्होंने बघेल को रिट्वीट करते हुए लिखा, 'छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी पर जिम्मेदारियां बहुत हैं। इसकी वजह से वह अपना मूल कार्य नहीं कर पा रहे हैं। उन्हें सीएम की कुर्सी किसी अन्य को देकर पूरी तरह प्रियंका जी के ओएसडी के रूप में उत्तर प्रदेश में ही कैंप करना चाहिए। उनकी व्यस्तता राज्य के विकास में बाधा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed