फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh assembly election; congress in-charge pl punia on bastar tour from oct 28

कांग्रेस का मिशन बस्तर: छत्तीसगढ़ प्रभारी पुनिया 28 अक्तूबर से तीन दिनी दौरे पर, 12 सीटें बनी चुनौती

Tue, 25 Oct 2022 05:16 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Tue, 25 Oct 2022 05:16 PM IST
सार

(chhattisgarh assembly election 2023) बस्तर लोकसभा के साथ विधानसभा की 12 सीटें अभी कांग्रेस के पास हैं। 2023 में 12 सीटों पर कब्जा बरकरार रखना बड़ी चुनौती है। इस कारण पुनिया ने अभी से वहां के नेताओं और कार्यकर्ताओं में जोश भरने के अभियान में लग गए हैं। 

विज्ञापन
chhattisgarh assembly election; congress in-charge pl punia on bastar tour from oct 28
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 की जीत के लिए कांग्रेस ने तैयारी शुरू कर दी है। टारगेट में सबसे पहले आदिवासी इलाका बस्तर है। यहां कि 12 सीटों पर कब्जा बनाए रखना कांग्रेस के लिए बड़ी चुनौती है। इसके बाद लोकसभा चुनाव भी है। ऐसे में प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया तीन दिन बस्तर में बिताएंगे। उनका यह दौरान 28 अक्तूबर से शुरू होने वाला है। इस दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ जीत की रणनीति बनाएंगे। 

विज्ञापन


बस्तर लोकसभा के साथ विधानसभा की 12 सीटें अभी कांग्रेस के पास हैं। 2023 में 12 सीटों पर कब्जा बरकरार रखना बड़ी चुनौती है। इस कारण पुनिया ने अभी से वहां के नेताओं और कार्यकर्ताओं में जोश भरने के अभियान में लग गए हैं। इस दौरान वे उनके साथ बैठक करेंगे। स्थिति का जायजा लेंगे और मंथन होगा। माना जा रहा है कि पिछले दिनों कांग्रेस की अंदरूनी बस्तर रिपोर्ट के चलते यह निर्णय लिया गया है। 

विज्ञापन
  • 27 अक्तूबर : प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया शाम 5.15 बजे दिल्ली से रायपुर पहुंचेंगे। शाम 6 बजे सर्किट हाउस, रायपुर में वरिष्ठ कांग्रेसजनों के साथ बैठक करेंगे।  
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  •  28 अक्तूबर : दोपहर 3.30 बजे जगदलपुर पहुंचेंगे। शाम 6 बजे जगदलपुर में विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों और वरिष्ठ कांग्रेसियों के साथ बैठक में शामिल होंगे।
  •  29 अक्तूबर : दोपहर 12 बजे दंतेवाड़ा में माता दंतेश्वरी का दर्शन करने के बाद दोपहर 2 बजे विधानसभा क्षेत्र दंतेवाड़ा के कांग्रेस पदाधिकारियों व  वरिष्ठ कांग्रेसजनों के साथ बैठक में शामिल होंगे। 
  • 30 अक्तूबर : सुबह 10 बजे सर्किट हाउस जगदलपुर में वरिष्ठ कांग्रेसजनों के साथ बैठक में शामिल होंगे।  
  •  31 अक्तूबर : सुबह 11 बजे राजीव भवन रायपुर में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेंगे। दोपहर 1.30 बजे  रायपुर से लखनऊ  के लिए  रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed