फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Assembly Congress MLA claims husband booked in false case Speaker orders probe

छत्तीसगढ़ विधानसभा: कांग्रेस विधायक छन्नी साहू ने पति को झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाया, स्पीकर ने दिए जांच के आदेश

Fri, 11 Mar 2022 02:22 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, रायपुर
पीटीआई, रायपुर Published by: देव कश्यप Updated Fri, 11 Mar 2022 02:22 AM IST
सार

सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी की महिला विधायक छन्नी साहू ने गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू से पूछा कि क्यों मेरे पति के खिलाफ झूठी शिकायत पर एट्रोसिटी एक्ट का अपराध दर्ज किया गया। उन्होंने दावा किया कि उनके पति को उनके क्षेत्र में अवैध रेत खनन के खिलाफ आवाज उठाने के बाद झूठे आरोपों में गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Chhattisgarh Assembly Congress MLA claims husband booked in false case Speaker orders probe
कांग्रेस पार्टी की महिला विधायक छन्नी साहू। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी की महिला विधायक छन्नी साहू ने गुरुवार को विधानसभा में पति को झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाया और न्याय की मांग की । विधानसभा के शून्यकाल में उन्होंने गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू से पूछा कि क्यों मेरे पति के खिलाफ झूठी शिकायत पर एट्रोसिटी एक्ट का अपराध दर्ज किया गया। मैने लगातार पति के बेगुनाह होने का सबूत भी दिया है। फिर भी मेरे पति को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने दावा किया कि उनके पति को उनके क्षेत्र में अवैध रेत खनन के खिलाफ आवाज उठाने के बाद झूठे आरोपों में गिरफ्तार किया गया है।

भाजपा और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने किया समर्थन
सत्ताधारी दल की विधायक द्वारा इस मामले को उठाने के बाद राज्य के मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के सदस्य भी उनके समर्थन में आ गए और आरोप लगाया कि कांग्रेस की सरकार में जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा और सम्मान खतरे में है।

विज्ञापन


विधानसभा में प्रश्नकाल के तत्काल बाद राजनांदगांव जिले के खुज्जी विधानसभा क्षेत्र की विधायक छन्नी साहू ने विधानसभा अध्यक्ष से पूछा कि क्या अध्यक्ष महोदय अपने सदन की इस सदस्य से यह नहीं जानना चाहेंगे कि उसने पिछले एक माह से अपनी सुरक्षा क्यों लौटा दी है और वह किस तरह अपने विधानसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में बिना कोई सुरक्षा के अकेले भ्रमण कर कार्यक्रमों में शामिल हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साहू ने कहा, 'मैं गृहमंत्री जी से यह पूछना व जानना चाहती हूं कि कैसे झूठी शिकायत पर दर्जन भर पुलिस जवानों की उपस्थिति तथा मेरे स्वयं घटनास्थल पर मौजूदगी के बाद भी मेरे पति के खिलाफ-गाली गलौज, जान से मारने की धमकी और एट्रोसिटी एक्ट का जुर्म पंजीबद्ध कर लिया गया।'

महिला विधायक ने कहा, 'मैं अपने पति के खिलाफ अपराध दर्ज होने से विचलित नहीं हुई हूं। मुझे केवल इस बात का दुःख है कि झूठी शिकायत पर बिना जांच और नोटिस के जुर्म पंजीबद्ध कर लिया गया है।' विधायक ने इस दौरान पुलिस पर दोषियों को संरक्षण देने का आरोप भी लगाया।

विधायक ने सुरक्षा लौटाने पर कही यह बात 
उन्होंने कहा, 'मैं गृहमंत्री जी से पूछना चाहती हूं आज जब महिला विधायक और उसका परिवार सुरक्षित नहीं है तब वह कैसे अपने क्षेत्र की जनता को न्याय दिला पाएगी और उनके अधिकारों की रक्षा कर पाएगी। विधायक छन्नी साहू ने कहा मैने सुरक्षा लौटाने के पहले सभी जगह अपनी बात रखी, लेकिन इस सरकार में मेरी बात नहीं सुनी गई। खनिज विभाग ने षड्यंत्र पूर्वक कार्रवाई की। कहा, शासन के भ्रष्ट अफसर कार्य कर रहे हैं। सभी साक्ष्य तीन महीने पहले पूर्व एसपी को दिया था, लेकिन उसपर जांच क्यों नहीं हुई। 

वहीं, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के विधायक प्रमोद शर्मा ने भी दावा किया कि हाल ही में उनके खिलाफ भी एक मामला दर्ज किया गया है। शर्मा ने कहा कि जब उन्होंने अपने क्षेत्र में एक जनसुनवाई के दौरान लोगों की शिकायतों को सामने रखा, तब पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

वहीं, विपक्ष के नेता धरम लाल कौशिक, पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और विधायक बृजमोहन अग्रवाल सहित अन्य भाजपा सदस्यों ने इसे गंभीर मुद्दा बताया और कहा कि सरकार सदन के सदस्यों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने में विफल रही है। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत ने कहा कि लोकतंत्र में जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा बहुत जरूरी है जिससे वह निडर होकर जनता का प्रतिनिधित्व कर सकें।


महंत ने राज्य के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू से विधायक के पति और विधायक शर्मा के खिलाफ दर्ज मामलों की फिर से जांच कराने के लिए कहा।विधानसभा अध्यक्ष ने गृहमंत्री से कहा कि वह शुक्रवार को सदन की कार्यवाही स्थगित होने से पहले इस बारे में सूचित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed