{"_id":"61e03d130ad8b1590842b52c","slug":"chhattisgarh-armed-men-rob-cong-leader-s-house-decamp-with-valuables-worth-over-rs-4-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: कांग्रेस नेता के घर में घुसे हथियारबंद लुटेरे, ढाई लाख रुपये और जेवरात लूटे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: कांग्रेस नेता के घर में घुसे हथियारबंद लुटेरे, ढाई लाख रुपये और जेवरात लूटे
Thu, 13 Jan 2022 08:26 PM IST
Amit Mandal
पीटीआई, बिलासपुर
पीटीआई, बिलासपुर
Published by: Amit Mandal
Updated Thu, 13 Jan 2022 08:26 PM IST
सार
जब तकेश्वर पटले घर पर नहीं थे, बदमाशों ने परिवार की महिलाओं और बच्चों को बंदूक की नोक पर पकड़ लिया था।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ पुलिस
- फोटो : social media
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में गुरुवार को हथियारबंद लोगों के एक समूह ने एक स्थानीय कांग्रेस नेता के घर में कथित तौर पर लूटपाट की और चार लाख रुपये से अधिक का कीमती सामान लूट ले गए। बिलासपुर की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर ने बताया कि घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र के लिमतारा ग्राम पंचायत में बिलासपुर जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के सचिव तकेश्वर पाटले के घर पर दोपहर में हुई।
उन्होंने कहा कि नौ हथियारबंद लुटेरे कथित तौर पर पटले के घर में घुस आए। पटले घर पर नहीं थे और परिवार की महिलाओं और बच्चों को बदमाशों ने बंदूक की नोक पर पकड़ लिया था। अधिकारी ने बताया कि लुटेरे ढाई लाख रुपये नकद और करीब दो लाख रुपये के जेवरात लेकर फरार हो गए। एसएसपी ने कहा कि इस संबंध में भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।