फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Accident Four people including nephew of former MP died in road accident Bilaspur Latest News Update

Chhattisgarh Accident: सड़क हादसे में पूर्व सांसद के भतीजे समेत चार लोगों की मौत, बिलासपुर की घटना

Sat, 21 May 2022 06:27 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 21 May 2022 06:27 PM IST
सार

तखतपुर थाना के प्रभारी मोहन भारद्वाज ने बताया कि शुक्रवार रात बिलासपुर से एक छोटी मालवाहक गाड़ी टाटा मैजिक में सवार होकर सभी चार व्यक्ति करीब के जरहागांव जा रहे थे।

विज्ञापन
Chhattisgarh Accident Four people including nephew of former MP died in road accident Bilaspur Latest News Update
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मरने वालों में पूर्व सांसद का भतीजा भी शामिल था। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक तेज रफ्तार ट्रक और टाटा मैजिक वाहन के बीच आमने-सामने से टक्कर हो गई। इसमें मैजिक वाहन सवार भुवनेश्वर साहू (36), ओमप्रकाश वर्मा (22), रघुवीर साहू (24) और महेश साहू (40) की मौत हो गई। महेश साहू बिलासपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा के पूर्व सांसद लखन लाल साहू का भतीजा था।

विज्ञापन


तखतपुर थाना के प्रभारी मोहन भारद्वाज ने बताया कि शुक्रवार रात बिलासपुर से एक छोटी मालवाहक गाड़ी टाटा मैजिक में सवार होकर सभी चार व्यक्ति करीब के जरहागांव जा रहे थे। उन्होंने कहा कि जब वे तखतपुर के करीब पहुंचे तब सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने मैजिक वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


भारद्वाज ने बताया कि जानकारी मिलने पर घटनास्थल के पुलिस दल रवाना किया गया। पुलिस ने एक घायल व्यक्ति को अस्पताल भेजा, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed