{"_id":"5b51695d4f1c1b3b5a8b5f47","slug":"chhattisgarh-8-bodies-of-naxals-including-3-females-recovered-from-timenar-forest-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: 20 किमी पैदल चलकर जवानों ने जंगल में 8 नक्सलियों का किया एनकाउंटर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: 20 किमी पैदल चलकर जवानों ने जंगल में 8 नक्सलियों का किया एनकाउंटर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
Updated Fri, 20 Jul 2018 10:40 AM IST
विज्ञापन
naxali
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ पुलिस ने गुरुवार को मुठभेड़ के दौरान 8 नक्सलियों को मार गिराया है। पुलिस को इस एनकाउंटर को अंजाम देने के लिए 20 किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ा। इस दौरान जवानों को दंतेवाड़ा से निकलकर बीजापुर की सीमा तक का रास्ता तय करना पड़ा। बता दें कि यह पहला मौका था जब राज्य पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ इतने बड़े ऑपरेशन को सफल किया है।
ऑपरेशन से पहले पुलिस को नक्सली नेता गणेश उइके और अन्य नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इस ऑपरेशन में 4 पुरुष और 4 महिला नक्सली मारे गए हैं। हालांकि अभी तक इनकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। इसलिए माना जा रहा है कि मुठभेड़ के दौरान नक्सली अपने नेता गणेश को बचाकर निकलने में कामयाब हो गए हैं।
नक्सलियों के पास से काफी मात्रा में हथियार मिले हैं। उनके पास से 2 इंसास रायफल, 2 रायफल, 1 भरमार और 1 पेन गन समेत भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद हुआ है। वहीं आईजी विवेकानंद सिन्हा ने कहा कि अभी जवान ऑपरेशन से लौटे नहीं हैं उनके लौटते ही मारे गए नक्सलियों की पहचान करवा ली जाएगी।

Dantewada: Pictures of arms & ammunition recovered from 8 Naxals who were killed by District Reserve Guard (DRG) and Special Task Force (STF) in forests of Timenar & Pusnar during Anti-Naxal operation along Dantewada-Bijapur border area yesterday. #Chhattisgarh pic.twitter.com/se0acon0g9
— ANI (@ANI) July 20, 2018