{"_id":"63a836b26ea54b5fd575e477","slug":"chhattisgarh-17-year-old-boy-killed-young-man-in-rajnandgaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajnandgaon: 17 साल के लड़के ने रंजिश में कर दी युवक की हत्या, धारदार हथियार से गले और सिर पर किए वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajnandgaon: 17 साल के लड़के ने रंजिश में कर दी युवक की हत्या, धारदार हथियार से गले और सिर पर किए वार
Sun, 25 Dec 2022 05:10 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sun, 25 Dec 2022 05:10 PM IST
सार
थाना प्रभारी जितेंद्र वर्मा ने बताया कि नाबालिग ने धारदार हथियार से ओम प्रकाश के गले और सिर पर वार किया था। नाबालिग को गिरफ्त में लेकर पूछताछ की गई। इसमें आपसी रंजिश का मामला सामने आ रहा है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
आरोपी को हिरासत में लिए जाने के बाद पूछताछ करती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में रविवार सुबह 17 साल के लड़ने ने बाइक सवार युवक की हत्या कर दी। आरोपी ने धारदार हथियार से एक के बाद एक कई वार युवक पर किए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में ले लिया है। मामला लालबाग थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, वार्ड नंबर-20, पेंड्री निवासी ओम प्रकाश साहू (26) किसी काम से रविवार सुबह करीब 8.30 बजे बाइक पर नाबालिग के घर के पास पहुंचा था। इसी दौरान आरोपी नाबालिग हंसिया लेकर पहुंचा और युवक पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में युवक को संभलने का मौका नहीं मिला और वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा।
विज्ञापन
लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। इसके बाद डायल-112 की टीम मौके पर पहुंच गई और घायल को मेडिकल कॉलेज ले गई। वहां डॉक्टरों ने ओम प्रकाश को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी जितेंद्र वर्मा ने बताया कि नाबालिग ने धारदार हथियार से ओम प्रकाश के गले और सिर पर वार किया था। नाबालिग को गिरफ्त में लेकर पूछताछ की गई। इसमें आपसी रंजिश का मामला सामने आ रहा है।
विज्ञापन