फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh: 17 STF and DRG Jawan killed in naxal attack in Sukma

छत्तीसगढ़ के सुकमा में 17 जवान शहीद, सुरक्षा बलों की 15 राइफल भी ले उड़े नक्सली

Sun, 22 Mar 2020 03:44 PM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुकमा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुकमा Published by: अमित कुमार Updated Sun, 22 Mar 2020 03:44 PM IST
विज्ञापन
Chhattisgarh: 17 STF and DRG Jawan killed in naxal attack in Sukma
महिला नक्सली (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों से हुई मुठभेड़ में 17 जवान शहीद हो गए हैं। शनिवार को मुठभेड़ के बाद से ही ये जवान लापता थे। छत्तीसगढ़ पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। 
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि नक्सलियों से मुठभेड़ में 5 एसटीएफ और 12 डीआरजी के जवान शहीद हुए हैं। सुरक्षा बल को शनिवार से इन जवानों की तलाश थी। 
 

सुरक्षा बल के लिए यह बड़ा झटका है। पुलिस को जवानों के शव मिनपा के जंगलों में मिले। शनिवार को इसी जगह पर नक्सलियों से मुठभेड़ हुई थी। इसके बाद छत्तीसगढ़ पुलिस ने बताया था कि दर्जनों सुरक्षा बल लापता हैं जबकि 14 जवान घायल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के डीजीपी डीएम अवस्थी के मुताबिक 17 जवानों के शवों को राज्य पुलिस की रेस्क्यू टीम ने ढूंढ निकाला है। सुरक्षा बलों की 10 एके-47 समेत 15 ऑटोमैटिक राइफल्स लापता हैं।  पुलिस ने बताया कि चिंतागुफा क्षेत्र में कोरोजगुडा पहाड़ियों के पास शनिवार दोपहर एक बजे मुठभेड़ हुई थी। शाम तक सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच कई मुठभेड़ हुईं। नक्सलियों के खिलाफ आपरेशन पुलिस की डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी), स्पेशल टास्क फोर्स और कोबरा टीम के 150 जवानों ने मिलकर किया था। रविवार को बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों को जवानों की तलाश के लिए भेजा गया था। 

प्रधानमंत्री ने की हमले की निंदा 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ में हुए नक्सली हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने कहा कि उनकी कुर्बानी को भुलाया नहीं जाएगा। उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed