फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh: 14-day remand of IAS Sameer Vishnoi trapped in money laundering case

छत्तीसगढ़: मनी लांड्रिंग केस में फंसे आईएएस समीर विश्नोई की 14 दिन की रिमांड बढ़ी

Thu, 27 Oct 2022 02:47 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Thu, 27 Oct 2022 02:47 PM IST
सार

ईडी ने पहले ही कोर्ट को बताया था कि तलाशी के दौरान समीर विश्नोई के घर में 4 किलो सोना और 20 कैरेट हीरा मिला है। इसके साथ 47 लाख रुपए कैश मिला।

विज्ञापन
Chhattisgarh: 14-day remand of IAS Sameer Vishnoi trapped in money laundering case
आईएएस अफसर समीर विश्नोई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मनी लांड्रिंग केस में फंसे आईएएस समीर विश्नोई और अन्य दो को 14 दिनों के लिए आज न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। ईडी ने पहले आठ दिन फिर छह दिन के लिए रिमांड पर लिया था।आज रिमांड की अवधि खत्म होने के बाद कोर्ट में पेश किया गया। ईडी कोर्ट के विशेष न्यायाधीश ने  14 दिनों के न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया।

विज्ञापन


इससे पहले शुक्रवार को कारोबारी सुनील अग्रवाल के वकील विजय अग्रवाल ने बताया कि ईडी की ओर से छह दिन की रिमांड और मांगी गई थी। जिसका विरोध किया गया। इसके लिए उन्होंने कोर्ट से यह भी मांग की कि समीर विश्नोई को फिर से कस्टडी में रखा जाता है तो उन्हें परिजनों से मिलने दिया जाए और घर का खाना खाने दिया जाए। हालांकि कोर्ट ने उनकी इस मांग को भी ठुकरा दिया था और कहा था कि कोई होम फूड नहीं दिया जाएगा। समीर विश्नोई के साथ ही ईडी ने कारोबारी सुनील अग्रवाल, लक्ष्मीकांत तिवारी को भी पकड़ा था।
विज्ञापन


ईडी ने आईएएस समीर विश्नोई को 13 अक्तूबर को गिरफ्तार किया था। बताया जा रहा है कि पूछताछ में ईडी को कई तरह के सबूत मिले हैं। ईडी ने पहले ही कोर्ट को बताया था कि तलाशी के दौरान समीर विश्नोई के घर में 4 किलो सोना और 20 कैरेट हीरा मिला है। इसके साथ 47 लाख रुपए कैश मिला। इन पूरी कार्रवाईयों में कारोबारियों के पास से मिले कुल कैश और गोल्ड को ईडी ने 6.5 करोड़ का बताया था। 11 अक्टूबर को कई जगहों पर ईडी ने छापे मारे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed