फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisarh teachers association district president killed in truck collision in balod

सड़क हादसे में टीचर्स एसोसिएशन अध्यक्ष की मौत: ट्रक ने स्कूटी सवार महिला शिक्षकाओं को कुचला, दूसरी गंभीर

Sun, 02 Apr 2023 01:52 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sun, 02 Apr 2023 01:52 PM IST
सार

तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। जैसे ही दोनों शिक्षिकाएं सड़क पर गिरीं, ट्रक का पहिया नीता बघेल के सिर के ऊपर से निकल गया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। 
 

विज्ञापन
chhattisarh teachers association district president killed in truck collision in balod
नीता बघेल (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बालोद में रविवार सुबह हुए सड़क हादसे में टीचर्स एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष नीता बघेल की मौत हो गई। वह अपनी एक साथी शिक्षिका मीना साहू के साथ स्कूटी से जा रही थीं। इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग 930 पर तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मारने के बाद कुचल दिया। हादसे में मौके पर ही नीता बघेल की मौत हो गई, जबकि मीना साहू की हालत गंभीर है। उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था। जहां से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरुर रेफर कर दिया गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शिक्षिका नीता बघेल ग्राम चंदन बिरही में पदस्थ थीं।  उनकी परीक्षा में कॉपी जांचने में ड्यूटी लगी थी। इसके चलते रविवार का स्कूटी से अपनी एक साथी शिक्षिका मीना साहू के साथ जा रही थीं। अभी वे ग्राम भरदा में हनुमान मंदिर के पास पहुंची थी कि तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। जैसे ही दोनों शिक्षिकाएं सड़क पर गिरीं, ट्रक का पहिया नीता बघेल के सिर के ऊपर से निकल गया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। 
विज्ञापन




इस बीच मौका मिलने पर चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और घायल शिक्षिका को अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि नीता बघेल अपने पति से अलग मायके में रहती थीं। उनके दो बच्चे हैं। वहीं दूसरी शिक्षिका मीना साहू ग्राम बोहारडीह की रहने वाली हैं। पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है। शिक्षिकाओं के परिजनों को सूचना दे दी गई है। वहीं हादसे से टीचर्स एसोसिएशन में भी शोक की लहर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed