फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattiagarh Congress will rally against inflation tomorrow in raipur

'लोगों को जबरन मन की बात सुना रही BJP, महंगाई पर बात करेगी कांग्रेस':रायपुर के 20 वार्डों में आज निकलेगी रैली

Sat, 29 Apr 2023 10:53 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sat, 29 Apr 2023 10:53 PM IST
सार

देश की जनता के लिये प्रधानमंत्री मोदी के 'मन की बात' बोझिल और उबाऊ है। लोग प्रधानमंत्री के मन की बात सुनना नहीं चाहते। मन की बात सुनाने के लिये बीजेपी को पंडाल लगाने पड़ रहे हैं। उसके लिए अभियान चला रही है।

विज्ञापन
Chhattiagarh Congress will rally against inflation tomorrow in raipur
मोहन मरकाम, विकास उपाध्याय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

देश की जनता के लिये प्रधानमंत्री मोदी के 'मन की बात' बोझिल और उबाऊ है। लोग प्रधानमंत्री के मन की बात सुनना नहीं चाहते। मन की बात सुनाने के लिये बीजेपी को पंडाल लगाने पड़ रहे हैं। उसके लिए अभियान चला रही है। जगह-जगह लोगों को एकत्रित करने जा रही है। इसका मतलब है कि प्रधानमंत्री के मन की बात को देश के लोग सुनना नहीं चाहते। प्रधानमंत्री ने 99 एपिसोड तक जो भी मन की बात को कहा है, वह जनता की मन की बात नहीं है, सिर्फ उनके मन की बात है। ये बातें छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहीं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जनता जानना चाहती है जो वादे किये थे 100 दिन में महंगाई कम करेंगे, उसके बारे में कभी मन की बात नहीं की। हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार देना नौ साल में लगभग 18, करोड़ युवाओं को रोजगार मिलना था आबादी के अनुसार छत्तीसगढ़ के 37 लाख युवाओं को रोजगार मिलना था अपने मन की बात में इसके बारे में कुछ नही कहते। 2022 तक किसानों की आय दुगुनी करने की बात की थी 2023 के 4 महीने पूरे हो गये किसानों की आय के बारे प्रधानमंत्री कुछ नही कहते जनता अपने मन की बात उनके मुंह से सुनना चाहती है। प्रधानमंत्री सिर्फ अपनी मन की बात थोपना चाहते है और लोग इसलिये इसे सुनना नही चाहते। भाजपा को प्रधानमंत्री की इज्जत बचाने के लिये दस हजार से अधिक तैयारी करके उनकी मन की बात सुनाने की नौटंकी कर रही है।
विज्ञापन


'मन की बात कार्यक्रम जुमलेबाजी'
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को जुमलेबाजी और देश की जनता के साथ झाँसेबाजी करार देते हुए कहा है कि पिछले 9 साल से लगातार बढ़ रही बेरोजगारी मोदी सरकार की नीतियों का नतीजा है। इस दौरान सवा करोड़ से ज्यादा युवा बेरोजगार बढ़ गए, निराश हताश युवाओं ने नौकरी की उम्मीद ही छोड़ दी है, 95 फीसदी बेरोजगार युवा हैं, ग्रेजुएट बेरोजगार युवाओं की संख्या 1 करोड़ 18 लाख से अधिक है, इस पर मोदी के मन में कोई स्थान नहीं है कि इन युवाओं को रोजगार दिया जाय। युवा भारत के सपने दिखाने वाले मोदी ने युवा पीढ़ी को बेरोजगारी का तोहफा दिया है, इस पर भी कभी बात कर लें कि 2014 में हर साल 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने का सब्जबाग दिखाकर देश की सत्ता पर काबिज होने के बावजूद अब तक 15 करोड़ युवाओं को रोजगार देने की बजाय तीन करोड़ तीन लाख बेरोजगार उत्पन्न क्यों कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेसी करेंगे हंगाई पर चर्चा 
जहां बीजेपी मन की बात को यादगार बनाने के लिए पूरी तैयारी में लगी है। वहीं कांग्रेस बीजेपी को घेरने के लिए 'महंगाई पर बात' करने जा रही है। आज रायपुर के 20 वार्डों में ये आयोजन होगा। इसमें कांग्रेस नेता लोगों के बीच जाकर महंगाई पर चर्चा करेंगे। रैली और धरना प्रदर्शन के जरिए पीएम मोदी के 'मन की बात' का विरोध करेंगे। इस संबंध में संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने महंगाई पर बात के आयोजन को लेकर एक बैठक ली, जिसमें प्रदर्शन की रणनीति बनाई गई। विकास उपाध्याय ने कहा कि मन की बात का 100वां एपिसोड बीजेपी मनाने जा रही है, जबकि वर्तमान में जनता महंगाई से परेशान है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सिर्फ पूंजीपतियों के विकास पर काम कर रही है। आम लोगों के लिए कोई योजना नहीं है। 


राजधानी के 20 वार्डों में महंगाई पर रैली
उन्होंने कहा कि कल राजधानी के 20 वार्डों में महंगाई पर रैली निकालकर प्रदर्शन किया जाएगा। गोकुल नगर हनुमान मंदिर से रैली निकलेगी, जो कबीर चौक, विवेकानंद आश्रम, अग्रसेन चौक से, आमापारा, दुर्गा चबुतरा होते हुए डंगनिया पहुंचेगी। फिर खमतराई बाजार से मुर्रा भट्टी चौक, एकता नगर चौक, गुढ़ियारी, शीतला मंदिर कोटा, पहाड़ी चौक, हीरापुर बाजार,टाटीबंध, सात दुकान के पास डीडी नगर, रेलवे फाटक सरस्वती नगर, पं. रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी गेट, शीतला पारा रायपुरा बाजार चौक पहुंचेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed