फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhatisgarh_election_bjp

मोदी, आडवाणी व राजनाथ होंगे स्टार प्रचारक

Sat, 26 Oct 2013 05:27 PM IST
Updated Sat, 26 Oct 2013 05:27 PM IST
विज्ञापन
chhatisgarh_election_bjp

भारतीय जनता पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची निर्वाचन आयोग को सौंप दी है। सीजीखबर के मुताबिक इस सूची में स्टार प्रचारक के रूप में भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी, लालकृष्ण आडवाणी, राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री डॉ। रमन सिंह शामिल हैं।

विज्ञापन


चुनाव आयोग को दिए गए 40 नामों में भाजपा ने राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के स्टार प्रचारकों को शामिल किया है।

विधानसभा चुनाव में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता व स्टार प्रचारक पार्टी के पक्ष में चुनाव प्रचार करते नजर आएंगे। स्टार प्रचारकों में पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह, भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष अरुण जेटली, डॉ। मुरली मनोहर जोशी, वेकैया नायडू, नितिन गडकरी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ। रमन सिंह, रवि शंकर प्रसाद, गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी शामिल हैं।
विज्ञापन


इसी तरह उमा भारती, छत्तीसगढ़ प्रभारी जगतप्रकाश नड्डा, राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री सौदान सिंह, स्मृति ईरानी, महामंत्री धर्मेद्र प्रधान, अर्जुन मुंडा, शहनावाज हुसैन, शत्रुघ्न सिन्हा, विनोद खन्ना, हेमा मालिनी, नवजोत सिंह सिद्धू, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सरोज पांडेय, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रामसेवक पैकरा, सांसद रमेश बैस, सांसद नंदकुमार साय, सांसद विष्णुदेव साय, प्रदेश संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल भी स्टार प्रचारक में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा सूत्रों के अनुसार, रायपुर व बस्तर में नरेंद्र मोदी की सभा हो सकती है जबकि बिलासपुर व राजनांदगांव में लालकृष्ण आडवाणी आमसभा को संबोधित कर सकते हैं। इसी तरह विभिन्न जिलों में हेमा मालिनी सहित कई अन्य फिल्मी हस्तियों की सभाओं का आयोजन किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed