{"_id":"5c1e1354bdec2256c210d14e","slug":"chhatisgarh-cm-bhupesh-baghel-ordered-to-make-law-for-security-of-journalists","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ : पत्रकारों की सुरक्षा के लिए कानून बनाएगी सरकार, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ : पत्रकारों की सुरक्षा के लिए कानून बनाएगी सरकार, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश
Sat, 22 Dec 2018 04:05 PM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: Gaurav Pandey
Updated Sat, 22 Dec 2018 04:05 PM IST
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (फाइल फोटो)
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में पत्रकारों की सुरक्षा के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने की दिशा में पहल की है। कार्यभार संभालने के तीसरे दिन ही मुख्यमंत्री ने इस कानून का प्रारूप बनाने के निर्देश जारी किए हैं। बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार की इस पहल से छत्तीसगढ़ देश का पहला ऐसा राज्य होगा, जिसने कानून बना कर पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस पार्टी ने अपने जन घोषणा पत्र में यह वादा किया था कि पार्टी की सरकार बनी तो पत्रकारों की सुरक्षा उसकी बड़ी प्राथमिकता होगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यह निर्देश दिए हैं कि इस बारे में विभिन्न राज्यों में पत्रकार सुरक्षा के प्रावधानों का अध्ययन करने के साथ ही पत्रकारों, मानवाधिकार कार्यकर्ताओं, विधि विशेषज्ञों आदि से सलाह कर इस कानून का एक प्रारूप शीघ्र उनके समक्ष प्रस्तुत किया जाए।
विज्ञापन