फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhatisgarh: A girl projected as a Wishful serpent

लोगों की भीड़ से उड़े 'इच्छाधारी नागिन' के होश, क्या है मामला?

Thu, 10 Sep 2015 02:19 PM IST
Updated Thu, 10 Sep 2015 02:19 PM IST
विज्ञापन
chhatisgarh: A girl projected as a Wishful serpent

सोशल मीडिया पर एक लड़की को इच्छाधारी नागिन बताए जाने के बाद फैली अफ़वाह ने छत्तीसगढ़ के जशपुर ज़िले में एक परिवार को मुश्किल में डाल दिया है।

विज्ञापन


बेहराखार गांव की इस लड़की के परिवार वाले ऐसे लोगों से परेशान हो गए हैं, जो इस ‘इच्छाधारी नागिन’ को देखने धमक जा रहे हैं।

पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाली मज़दूर परिवार की इस बच्ची को लेकर सबसे पहले व्हाट्स ऐप ग्रुप में अफ़वाह फैली कि सावन महीने में लड़की के शरीर का आधा हिस्सा नागिन में बदल जाता है।
विज्ञापन


लड़की की मां के अनुसार, उनकी लड़की गांव से दूर जोकबहला गांव के एक स्कूल के छात्रावास में रह कर पढ़ाई कर रही थी। वहीं कुछ लड़कियों ने मज़ाक-मज़ाक में उसके नागिन में बदल जाने का किस्सा गढ़ा और फिर यह अफ़वाह फैलती चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ रही अफवाह

chhatisgarh: A girl projected as a Wishful serpent

स्थानीय पत्रकार रवींद्र थवाइत के अनुसार, "व्हाट्स ऐप पर हर दिन नई-नई अफ़वाह फैलती रही और लोग लड़की को देखने पहुंचने लगे. सावन का महीना होने के कारण कई लोग तो लड़की की पूजा के लिए आने लगे।"

परिजनों का कहना है कि पढ़ाई-लिखाई में तेज़-तर्रार लड़की अब इस हद तक परेशान हो गई है कि वह लोगों से मिलने-जुलने में भी डरने लगी है, उसकी पढ़ाई भी प्रभावित हुई है।

अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष डॉक्टर दिनेश मिश्र का कहना है कि इस तरह की अफ़वाहें बच्ची के पूरे जीवन को मुश्किल में डाल सकती हैं। इन अफवाहों पर प्रशासन को रोक लगाना चाहिए।

वहीं बगीचा इलाक़े के अनुविभागीय पुलिस अधिकारी जेआर ध्रुव ने इस मामले से अनभिज्ञता जताते हुए कहा कि वे इसका पता लगाएंगे और शिकायत मिलने पर कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed