फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhath Puja 2025: Raipur Municipal Corporation team cleaning campaigns on Chhath Ghats

Chhath Puja 2025: मेयर मीनल के निर्देश पर छठ घाटों की सफाई में जुटी नगर निगम की टीम, कई जगहों पर चला अभियान

Fri, 24 Oct 2025 09:21 AM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Fri, 24 Oct 2025 09:21 AM IST
सार

Chhath Puja 2025: सूर्य उपासना का पर्व छठ पूजा को लेकर रायपुर नगर निगम महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर घाटों की सफाई कराई जा रही है।

विज्ञापन
Chhath Puja 2025: Raipur Municipal Corporation team cleaning campaigns on Chhath Ghats
छठ घाटों की सफाई में जुटी नगर निगम की टीम - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

Chhath Puja 2025: सूर्य उपासना का पर्व छठ पूजा को लेकर रायपुर नगर निगम महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर घाटों की सफाई कराई जा रही है। जेसीबी मशीन की सहायता से सफाई टीम भेजकर साफ-सफाई कराया जा रहा है। छठ पूजा पूर्व महादेवघाट में विशेष सफाई अभियान महादेवघाट छठ पूजा समिति के पदाधिकारियों के अनुरोध पर भगवान सूर्यदेव के भक्तों की विशेष आराधना की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर निगम रायपुर जोन 8 स्वास्थ्य विभाग की टीम की यह काम कर रही है। 

विज्ञापन


कई तालाबों में विशेष सफाई अभियान
दूसरी ओर महापौर चौबे निर्देश पर नगर निगम जोन 9 स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जोन क्षेत्र अंतर्गत सड्डू तालाब की छठ पूजा पूर्व की गयी विशेष सफाई के अभियान का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। नगर निगम जोन 9 जोन अध्यक्ष गोपेश साहू ने छठ पूजा आयोजन समिति के पदाधिकारियों, जोन 9 के सम्बंधित अधिकारियों की उपस्थिति में साफ-सफाई करवाया। अधिकारियों को छठ पूजा समिति पदाधिकारियों के साथ चर्चा और तालाब के निरीक्षण के बाद सड्डू तालाब की छठ पूजा पूर्व विशेष सफाई के अभियान के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिये।  नगर निगम जोन 8 स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जोन अंतर्गत शहीद भगत सिंह वार्ड क्रमांक 21 के अंतर्गत हीरापुर छठ तालाब की छठ पूजा पूर्व विशेष सफाई अभियान चलाकर कचरा उठवाया।  इसी तरह बाबू जगजीवनराम वार्ड क्रमांक 53 अंतर्गत गजराजबाँधा तालाब में छठ पूजा पूर्व स्वच्छता कायम करने के लिये विशेष अभियान चलाकर कचरा उठवाया गया। इसी प्रकार सभी जोनों की स्वास्थ्य विभाग टीमों ने जोन अंतर्गत विभिन्न तालाबों की विशेष सफाई अभियान चलाया। कई छठ घाटों की साफ-सफाई कराई गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed