फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chattisgarh tribals to get free nutritious food and medical facilities, CM Bhupesh Baghel announced

छत्तीसगढ़ में आदिवासियों को फ्री पौष्टिक भोजन और स्वास्थ्य सुविधा, सीएम बघेल ने की घोषणा

Wed, 19 Jun 2019 02:41 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Nilesh Kumar Updated Wed, 19 Jun 2019 02:41 PM IST
विज्ञापन
Chattisgarh tribals to get free nutritious food and medical facilities, CM Bhupesh Baghel announced
भूपेश बघेल - फोटो : twitter

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को आदिवासियों के लिए दो बड़ी घोषणाएं की। बस्तर के जंगली इलाके में रह रहे आदिवासियों को नि:शुल्क पौष्टिक भोजन और स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी। सीएम बघेल ने यह घोषणा ऐसे समय में की है, जब बिहार में चमकी बुखार के कहर से 100 से ज्यादा बच्चों की मौत हो चुकी है। एक्यूट इंसेफलाइटिस सिंड्रोम के पीछे डॉक्टर 'कुपोषण' को बड़ा कारण मान रहे हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन




सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि राज्य सरकार आदिवासियों के लिए दो नई योजना लागू करने जा रही है। कुपोषण से निबटने और स्वास्थ्य सुविधा को लेकर इन योजनाओं का अहम रोल रोल होगा, जो कि आदिवासियों के स्वास्थ्य में सुधार लाएगा। 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार वनवासियों के लिए ग्राम पंचायतों के माध्यम से पौष्टिक भोजन मुहैया कराएगी। एक अन्य योजना के तहत साप्ताहिक बाजारों (हाटों) में आदिवासियों के लिए मोबाइल स्वास्थ्य सुविधाएं मौजूद होगी। 

पायलट प्रोजेक्ट के तहत बस्तर से शुरुआत

इन योजनाओं को पायलट प्रोजेक्ट के तहत बस्तर से लॉन्च किया जाएगा, जोकि छत्तीसगढ़ का अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र है। यहां पूरे राज्य भर में सबसे ज्यादा कुपोषण का प्रभाव है। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी यह इलाका पिछड़ा हुआ है। 

सीएम बघेल ने कहा कि हम कुपोषण को जड़ से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। अगले एक सप्ताह के भीतर कुछ पंचायतों में पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च किया जाएगा और अगले एक महीने के अंदर पूरा जिले को इस दायरे में लाया जाएगा।  

महिला स्वयं सहायता समूहों का अहम रोल

मुख्यमंत्री ने कहा कि पौष्टिक भोजन आदिवासियों को स्थानीय स्तर पर मुहैया कराया जाएगा। यह उनकी इच्छा पर निर्भर करेगा कि वे पौष्टिक आहार, पंचायत के माध्यम से या फिर महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से लेना चाहेंगे। 

उन्होंने कहा कि बस्तर और दंतेवाड़ा के जिलाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि मोबाइल पैथोलॉजी यूनिट, एक्स रे यूनिट और जरूरी दवाओं को हाट-बाजारों में उपलब्ध कराने के लिए जल्द से जल्द जरुरी कदम उठाए जाएं। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह योजना आदिवासियों के जीवन स्तर में काफी हद तक सुधार लाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed