{"_id":"4ee2754644685c6be90bfcf053257247","slug":"charan-das-mahant-his-team-formed-pcc","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश कांग्रेस की टीम से जोगी समर्थक दरकिनार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश कांग्रेस की टीम से जोगी समर्थक दरकिनार
रायपुर
Updated Sat, 14 Sep 2013 12:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने अपनी टीम के प्रदेश पदाधिकारियों के बीच नए सिरे से कामों का बंटवारा कर दिया है। कामकाज के इस बंटवारे में सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि इस टीम में महंत और वोरा खेमे का ही दबदबा दिख रहा है।
विज्ञापन
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के समर्थकों का पत्ता साफ कर दिया गया है। महंत ने अपने खास सुभाष धुप्पड़ को कोरबा लोकसभा का प्रभारी बनाया है।
विज्ञापन
इसी तरह राजेन्द्र तिवारी को मीडिया (कम्युनिकेशन), भूपेश बघेल को युवक कांग्रेस, प्रतिभा पांडे को महिला कांग्रेस और टीएस सिंहदेव को सेवादल का प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
10 महासचिवों को प्रदेश कांग्रेस के दफ्तर में अटैच कर दिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महंत ने प्रशासन, संगठन, ओबीसी युवा सेल, झुग्गी-झोपड़ी सेल और विकलांग सेवा सेल का प्रभार अपने पास रखा है जबकि कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को व्यापार सेल, उपाध्यक्ष पुष्पा देवी सिंह को विज्ञान एवं पर्यावरण सेल, टीएस सिंहदेव को सेवादल, बैजनाथ चंद्राकर को रायगढ़ लोकसभा के साथ सहकारिता विभाग का प्रभार दिया है।
प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्षों में कवासी लखमा को असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण सेल, प्रदीप चौबे को किसान, खेत समस्या निवारण सेल, विचार विभाग और इंटुक, कृष्ण कुमार गुप्ता को सरगुजा लोकसभा, डॉ. हरिदास भारद्वाज को अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ, गुरूमुख सिंह होरा को कांकेर लोकसभा, इकबाल अहमद रिजवी को विधि प्रकोष्ठ का प्रभार मिला है।
डॉ. रेणु जोगी को चिकित्सा व खेल प्रकोष्ठ, गंगा पोटाई को अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ, तरूण चटर्जी को संस्कृति-लोककला व नगरीय निकाय प्रकोष्ठ, शंकर लाल ताम्रकार को ओबीसी सेल का प्रभार मिला है।
महासचिवों में सुभाष शर्मा को दुर्ग लोकसभा, प्रशासन और आफिस मैनेजमेंट, रमेश वर्ल्यानी, डॉ.प्रेमसाय सिंह, पद्मा मनहर, उमेश पटेल, दीपक कर्मा, जितेन्द्र मुदलियार, झितरू राम बघेल, लेखराम साहू और राजकुमारी दीवान को प्रदेश कांग्रेस के दफ्तर में अटैच किया गया है।
संजय पाठक दफ्तर में अटैच रहने के साथ-साथ प्रोटोकाल भी देखेंगे। देवव्रत सिंह को रायपुर लोकसभा, डॉ.शिवकुमार डहरिया को बिलासपुर लोकसभा, अरूण वोरा को राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है।
वहीं फूलो देवी नेताम को बस्तर लोकसभा, विधान मिश्रा को महासमुंद लोकसभा, सुभाष धुप्पड़ को कोरबा लोकसभा, डॉ. शोभा राम बंजारे को एक्स सर्विसमेन सेल, अब्दुल हमीद हयात को अल्पसंख्यक व जनसमस्या निवारण सेल, डॉ. रामलाल भारद्वाज को जांजगीर लोकसभा का प्रभारी बनाया गया है।