फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CGPSC 2022 Pre Result out: 6 Services including Civil Judge, Medical Officer declared

CGPSC 2022 प्री रिजल्ट जारी: सिविल जज, मेडिकल ऑफिसर समेत 6 सर्विसेस के परिणाम घोषित

Fri, 12 May 2023 12:17 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Fri, 12 May 2023 12:17 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने गुरुवार की देर रात साल 2022 के स्टेट सर्विस एग्जाम के प्री नतीजे जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही पांच और भर्ती परीक्षा के परिणाम भी जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
CGPSC 2022 Pre Result out: 6 Services including Civil Judge, Medical Officer declared
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने गुरुवार की देर रात साल 2022 के स्टेट सर्विस एग्जाम के प्री नतीजे जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही पांच और भर्ती परीक्षा के परिणाम भी जारी किए गए हैं। CGPSC ने सभी नतीजों को गुरुवार को जारी किया। एक ही साथ कुल 6 नतीजों को देखकर तैयारी करने वाले प्रतियोगी छात्र हैरान हैं। 

विज्ञापन


इन नतीजों में स्टेट सर्विस 2022 एग्जाम प्री, आयुर्वेद मेडिकल ऑफिसर एग्जाम, साइंटिफिक ऑफिसर (बायो केमिस्ट्री फिजिक्स) एग्जाम, फिजियोथैरेपिस्ट एग्जाम, कैजुअल्टी मेडिकल ऑफिसर एग्जाम और सिविल जज (एंट्री लेवल) एग्जाम शामिल हैं।  
विज्ञापन


इस तारीख को इन परीक्षाओं के इंटरव्यू 
आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों के 132 पदों पर 15 सितंबर 2022 को लिखित परीक्षा हुई थी। 331 छात्रों को इंटरव्यू के लिए सलेक्ट किया गया है । इसके लिए 12 जून को को इंटरव्यू होगा। वहीं 23 पदों के लिए 16 अक्टूबर 2022 को वैज्ञानिक अधिकारी, जीव विज्ञान, भौतिकी रसायन और पुलिस विभाग की परीक्षा हुई थी । इसमें 36 छात्र चुने गए हैं। 6 जून को इंटरव्यू होगा। टाइम टेबल सीजीपीएससी की वेबसाइट पर अलग से जारी किया जाएगा। सिविल जज की प्रवेश परीक्षा कुल 48 पदों पर हुई थी । 26 फरवरी को रिजल्ट जारी हुआ था। 521 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। मुख्य परीक्षा 13 जून को होगी। 16 अक्टूबर 2022 को चिकित्सा शिक्षा विभाग के 21 पदों पर परीक्षा हुई थी। इसमें 57 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। साक्षात्कार 8 जून को होगा। 16 अक्टूबर 2022 को छत्तीसगढ़ के शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, चिकित्सा शिक्षा विभाग में फिजियोथैरेपिस्ट के 15 पदों पर लिखित परीक्षा हुई थी। इसमें 33 अभ्यर्थियों का 5 जून को इंटरव्यू होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां देखें रिजल्ट 
स्टेट सर्विस एग्जाम प्री, साइंटिफिक ऑफिसर, फिजियोथैरेपिस्ट, आयुर्वेद मेडिकल ऑफिसर, कैजुअल्टी मेडिकल ऑफिसर, सिविल जज एंट्री लेवल परीक्षाओं के परिणाम छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। CGPSC की वेबसाइट psc.cg.gov.in पर रिजल्ट देख सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed