फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG weather update today weather condition news in Chhattisgarh

CG weather update: भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल, सबसे गर्म रहा जांजगीर, अगले दो दिनों तक नहीं मिलेगी राहत

Thu, 08 Jun 2023 01:01 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Thu, 08 Jun 2023 01:01 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। राजधानी समेत प्रदेश के सभी जिलों में झुलसाने वाली गर्मी से लोग बेहाल हैं। इस साल 2023 में फरवरी से मार्च तक भीषण गर्मी रही। कई जिलों में अधिकतम तापमान से लू की संभावना बनी रही।

विज्ञापन
CG weather update today weather condition news in Chhattisgarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। राजधानी समेत प्रदेश के सभी जिलों में झुलसाने वाली गर्मी से लोग बेहाल हैं। इस साल 2023 में फरवरी से मार्च तक भीषण गर्मी रही। कई जिलों में अधिकतम तापमान से लू की संभावना बनी रही। इस दौरान बादल छाने की वजह से तापमान में गिरावट से लू कम देखने को मिला। माना जा रहा है कि ऐसा 30 साल बाद हुआ है। 

विज्ञापन




मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में लगातार बढ़ते तापमान में भी बादल छाने के साथ साथ हल्की बारिश की वजह से लू नहीं लगी। बीते दिनों विभाग के एक्सपर्ट ने लू लगने का अलर्ट जारी किया था। फरवरी महीने के जाते ही गर्मी शुरू हो जाती है। सामान्यतौर पर देखा जाए तो प्रदेश में गर्मी मई तक ही रहती है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में एक-दो स्थानों में हल्की से माध्यम बारिश दर्ज की गई है। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 45.3 है।  एक-दो दिन का उत्तरी छत्तीसगढ़ से लेकर उत्तर आंतरिक कर्नाटक तक पूरे तेलंगाना में औसत समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊपर तक बनी हुई है। अगले 48 घंटों के दौरान केरल में मानसून की शुरुआत के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। प्रदेश में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में अधिकतम तापमान जांजगीर जिला में 45.3 डिग्री सेल्सियस है। रायगढ़ में 44.5 डिग्री सेल्सियस, रायपुर में 43.2 डिग्री सेल्सियस , कोरबा में 41.1 डिग्री सेल्सियस, बिलासपुर में 42 डिग्री सेल्सियस, मुंगेली में 42.1 डिग्री सेल्सियस, बलौदाबजार में 43. 4 डिग्री सेल्सियस, महासमुंद में 42. 2 डिग्री सेल्सियस, राजनांदगांव में 42.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। अन्य जिलों में भी यही हाल है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed