{"_id":"6543335280a3d73a9e088fb8","slug":"cg-weather-update-there-will-be-no-change-in-the-weather-cold-will-increase-in-state-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Weather Update: मौसम में नहीं होगा बदलाव, प्रदेश में और बढ़ेगी ठंड, जानें अन्य जिलों का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Weather Update: मौसम में नहीं होगा बदलाव, प्रदेश में और बढ़ेगी ठंड, जानें अन्य जिलों का हाल
Thu, 02 Nov 2023 10:58 AM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Thu, 02 Nov 2023 10:58 AM IST
सार
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने की संभावना है। प्रदेश में आने वाली ठंड और शुष्क हवाओं की वजह से अब रात में हल्की ठंड में बढ़ोतरी हो रही है। ग्रामीण और आउटर इलाकों में ठंड में बढ़ोतरी होने लगी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने की संभावना है। प्रदेश में आने वाली ठंड और शुष्क हवाओं की वजह से अब रात में हल्की ठंड में बढ़ोतरी हो रही है। ग्रामीण और आउटर इलाकों में ठंड में बढ़ोतरी होने लगी है। प्रदेश में आने वाले तीन दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। इसके साथ ही प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। प्रदेश में कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसे ही रहने की संभावना है। कुछ दिनों तक मौसम में कोई विशेष बदलाव होने नहीं होगी। वहीं ग्रामीण और आउटर क्षेत्र में सुबह और रात के समय ठंड लग रही है।
विज्ञापन
प्रदेश में रात और सुबह के समय में ठंड लगने की वजह से अब शहर में गर्म कपड़ों के स्टॉल लगाना शुरू हो हुई है। गर्म कपड़ों के स्टाइल सजने लगी है। ठंड के मौसम आते ही गर्म कपड़ों में अब खरीदी पर 20% की छूट भी दी जा रही है। शहर के अलग-अलग इलाकों पर गर्म कपड़ों की स्टाल लगने लगे हैं।
विज्ञापन
सबसे ठंड इलाका रहा नारायणपुर
बीते दिनों बुधवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस डोंगरगढ़ और शक्ति में दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस नारायणपुर में दर्ज किया गया है। आज गुरुवार को राजधानी रायपुर में आकाश मुख्यतः साफ रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।