फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Weather Update News Today 6 august in Raipur Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में पहले सप्ताह की तुलना में कम हुई बारिश: प्रदेश के कई हिस्सों में आज हल्की बारिश की संभावना

Sun, 06 Aug 2023 12:56 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 06 Aug 2023 12:56 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में एक सप्ताह पहले की तुलना में अब प्रदेश में कम बारिश हो रही है। राजधानी रायपुर में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। आज भी प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। राजधानी रायपुर में कल देर शाम जमकर बारिश हुई।

विज्ञापन
CG Weather Update News Today 6 august in Raipur Chhattisgarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में एक सप्ताह पहले की तुलना में अब प्रदेश में कम बारिश हो रही है। राजधानी रायपुर में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। आज भी प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। राजधानी रायपुर में कल देर शाम जमकर बारिश हुई। इसके बाद ठंड हवा चली। 

विज्ञापन


आने वाले 3 दिनों में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ने की संभावना है। इसके बाद कोई विशेष परिवर्तन होने की कम संभावना है। प्रदेश में आज कई स्थानों पर हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं कई जगहों पर गरज चमक के साथ छींटे पड़ने के आसार है। मौसम विभाग का कहना है कि अरब सागर से वातावरण में नमी आ रही है। इसके वजह से राज्य में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 
विज्ञापन


प्रदेशभर के जिलों में बारिश की आंकड़े सेंटीमीटर में 
जशपुरनगर में 5 सेंमी, जनकपुर, सिमगा, पलारी, तिल्दा में 3, धरमजयगढ़, बेतला, रायगढ़, पुसौर, मरवाही, दुर्ग, गढ़ाई में 2 बरमकेला, खैरागढ़, कसडोल, जैजैपुर, अभनपुर, शंकरगढ़, मालखरौदा, डबरा, बलौदाबाजार, शिवरीनारायण, सारंगढ़, कुसमी, धमधा, भानुप्रतापपुर, खडगवा, साजा, लैलूंगा, कटघोरा और कोरबा में 1 सेंटीमीटर और कुछ जगहों में इससे कम बारिश दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निम्न दबाव का सिस्टम
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर पूर्व मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इससे संबंधित चक्रवर्ती परिसंचरण समुद्र तल से 7.6 किलोमीटर तक फैला हुआ है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed