फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Weather Update: Heavy Rain breaks in Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में बारिश पर लगा ब्रेक: प्रदेश में छाए रहेंगे बादल, देर शाम हो सकती है हल्की मध्यम बारिश

Mon, 21 Aug 2023 11:52 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Mon, 21 Aug 2023 11:52 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधि में गिरावट आने की संभावना है। प्रदेश भर में बदल छाए हुए हैं। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में हल्की मध्यम बारिश होने के आसार है। कई इलाकों में देर शाम बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
CG Weather Update: Heavy Rain breaks in Chhattisgarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधि में गिरावट आने की संभावना है। प्रदेश भर में बदल छाए हुए हैं। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में हल्की मध्यम बारिश होने के आसार है। कई इलाकों में देर शाम बारिश हो सकती है। सुकमा और बीजापुर के कई इलाकों में कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। वहां आज भी हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। 

विज्ञापन




राजधानी रायपुर आज भी बादल छाए हुए हैं। देर शाम हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में बारिश कब होगी इससे अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। बीते दिनों राजधानी रायपुर में काली घटाएं छाई रही।, लेकिन कुछ जगहों पर बूंदा-बांदी हुई। रायपुर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान लगभग 32 डिग्री सेल्सियस और 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 
विज्ञापन


जानें मौसम का हाल 
मध्य-उत्तरी मध्यप्रदेश पर निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इससे संबंधित चक्रवर्ती परिसंचरण के साथ मध्य समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला हुआ है, जो ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुका हुआ है। औसत समुद्र तल पर मानसून द्रोणिका का जैसलमेर, कोटा निम्न दबाव के क्षेत्र मध्य-उत्तरी मध्यप्रदेश से होते हुए रायपुर और गोपालपुर फिर पूर्व दक्षिण पूर्व से होते हुए पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी से होकर गुजर रही है, जोकि मध्य समुद्र तल से 3.2 किलोमीटर की ऊंचाई तक विस्तारित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश के मुख्य आंकड़े सेंटीमीटर में
भोपालपटनम में 9 सेंटीमीटर, भैरमगढ़ में 6, बिलासपुर, चांपा में 4,  मस्तूरी, खैरागढ़, पंखाजूर, पेंड्रा, डोंगरगढ़, सिमगा में 3, थानखमरिया, तखतपुर, भानुप्रतापपुर, कवर्धा, रायगढ़, बेरला में 2, आतंकगढ़, बीजापुर, कोटा, करतला, खरसिया, नवागढ़, पेंड्रा रोड, अभनपुर, फरसगांव, साजा, बड़ेराजपुर, सहसपुर, लोहारा, राजनांदगांव, अकलतरा, महासमुंद में 1 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई है। इसके साथ ही कई इलाकों में इससे कम बारिश दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed