{"_id":"652a3b31cc963100210dae65","slug":"cg-weather-update-dry-weather-in-chhattisgarh-for-a-few-days-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Weather News: छत्तीसगढ़ में कुछ दिनों तक शुष्क रहेगा मौसम, दिनभर तेज धूप से लोग बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Weather News: छत्तीसगढ़ में कुछ दिनों तक शुष्क रहेगा मौसम, दिनभर तेज धूप से लोग बेहाल
Sat, 14 Oct 2023 12:25 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sat, 14 Oct 2023 12:25 PM IST
सार
CG weather update: छत्तीसगढ़ में आज शनिवार को मौसम शुष्क रहेगा। इसके साथ ही आने वाले तीन दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। बीते दिनों से प्रदेश लगातार गर्मी बढ़ रही है। उमस और गर्मी से लोग काफी परेशान हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CG weather update: छत्तीसगढ़ में आज शनिवार को मौसम शुष्क रहेगा। इसके साथ ही आने वाले तीन दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। बीते दिनों से प्रदेश लगातार गर्मी बढ़ रही है। उमस और गर्मी से लोग काफी परेशान हैं। वहीं दिनभर तेज धूप लोगों को व्याकुल करने वाली है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार, अक्टूबर महीने के आखरी सप्ताह से न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। इसके साथ ही प्रदेश में ठंड बढ़ने के आसार हैं। बीते दिनों राजधानी रायपुर का अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
प्रदेश में तेज धूप होने की वजह से अधिकतम तापमान में वृद्धि हो रही है। इससे गर्मी भी बढ़ रही है। राज्य में आगामी तीन दिनों तक मौसम ऐसे ही रहने की संभावना है। इन तीन दिनों में प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। इसके साथ ही आज शनिवार को प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा।
विज्ञापन