{"_id":"65f297a0788605850b0bff39","slug":"cg-weather-news-weather-will-change-once-again-in-chhattisgarh-chances-of-rain-in-many-areas-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Weather News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बदलेगा मौसम, दो दिनों बाद प्रदेश के कई इलाकों में बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Weather News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बदलेगा मौसम, दो दिनों बाद प्रदेश के कई इलाकों में बारिश के आसार
Thu, 14 Mar 2024 11:52 AM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Thu, 14 Mar 2024 11:52 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आगामी दिनों में प्रदेश के एक-दो जगह पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आगामी दिनों में प्रदेश के एक-दो जगह पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर जा पहुंचा है। सुबह से ही तेज धूप खिली हुई है। बारिश होने से लोगों को तेज धूप और बढ़ती गर्मी के राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। इसके बाद दो से चार डिग्री तक अधिकतम तापमान गिरावट होने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि आने वाले दो दिनों में प्रदेश के एक-दो जगह पर गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है।
विज्ञापन
मौसम विभाग का कहना है कि एक द्रोणिका अब आंतरिक ओडिशा से दक्षिण छत्तीसगढ़, तेलंगाना और कर्नाटक से होते हुए मध्य पूर्व अरब सागर तक औसत समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊपर स्थित है। इसके प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। इसके साथ ही एक-दो जगह पर बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
राजधानी रायपुर में सुबह से धूप खिली हुई है और मौसम साफ है। रायपुर में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। बीते दिनों यहां 37.8 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया जो की सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा रहा वहीं न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान उसे 3 डिग्री ज्यादा।
प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस तिल्दा में दर्ज किया गया। यह सबसे गर्म इलाका रहा। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस बलरामपुर में दर्ज किया गया है।