फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Weather News: Weather patterns will change again in Chhattisgarh, temperature will drop by 2 to 3 degrees

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट, आज साफ रहेगा मौसम

Fri, 16 Feb 2024 11:03 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 16 Feb 2024 11:03 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में नमी युक्त हवाओं का असर अब धीरे-धीरे हो रहा है। प्रदेश में गर्मी धीरे-धीरे बढ़ रही है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर जा रहा है। ऐसे में ठंड में कमी आ रही है और नमी युक्त हवाओं का असर खत्म हो रहा है।

विज्ञापन
CG Weather News: Weather patterns will change again in Chhattisgarh, temperature will drop by 2 to 3 degrees
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में नमी युक्त हवाओं का असर अब धीरे-धीरे हो रहा है। प्रदेश में गर्मी धीरे-धीरे बढ़ रही है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर जा रहा है। ऐसे में ठंड में कमी आ रही है और नमी युक्त हवाओं का असर खत्म हो रहा है। आज शुक्रवार को मौसम साफ रहेगा। वहीं बीते दिनों गुरुवार को सरगुजा संभाग समेत कई इलाकों में हल्की बारिश हुई है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के उत्तरी भागों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट की संभावना है। इसके बाद फिर से न्युनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। गुरुवार को प्रदेश में एक-दो जगहों में हल्की बारिश हुई। इससे हल्की ठंड मौजूद है। हालांकि अब नमी युक्त हवाओं का असर खत्म हो रहा है।
विज्ञापन


मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि प्रदेश में गर्मी बढ़ रही है, लेकिन रात का तापमान में गिरावट की संभावना है। इससे इस गर्मी के बीच हल्की ठंड की असर रहेगी। प्रदेश में 2-3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना है। आज शुक्रवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर में मौसम साफ रहेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस दंतेवाड़ा में दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस नारायणपुर में दर्ज किया गया है। राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो की सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed