फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Weather News: Weather patterns changed in Chhattisgarh, now  effect moist winds is less

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, अब नमी हवाओं का असर कम, बढ़ेगा तापमान

Thu, 21 Mar 2024 12:00 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 21 Mar 2024 12:00 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के बाद एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। प्रदेश में नमी हवाओं का आगमन कम हो गया है। इससे अब आगामी चार दिनों में अधिकतम तापमान में एक बार फिर से बढ़ोतरी शुरू होगी।

विज्ञापन
CG Weather News: Weather patterns changed in Chhattisgarh, now  effect moist winds is less
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के बाद एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। प्रदेश में नमी हवाओं का आगमन कम हो गया है। इससे अब आगामी चार दिनों में अधिकतम तापमान में एक बार फिर से बढ़ोतरी शुरू होगी। आज गुरुवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले चार दिनों में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। वहीं मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि प्रदेश में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने और हल्की बारिश की संभावना है। 
विज्ञापन


प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि से अधिकतम तापमान में लगभग पांच डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है। वहीं प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया है। सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में दर्ज किया गया है। आज राजधानी रायपुर में मौसम साफ रहने की संभावना है। यहां की अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed