{"_id":"66580c584e1ca32ef60def79","slug":"cg-weather-news-heat-wave-will-prevail-in-these-districts-of-raipur-durg-and-bilaspur-division-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Weather News: रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग के इन जिलों में चलेगी लू, सात जिलों में पारा 45 डिग्री के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Weather News: रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग के इन जिलों में चलेगी लू, सात जिलों में पारा 45 डिग्री के पार
Thu, 30 May 2024 10:49 AM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Thu, 30 May 2024 10:49 AM IST
सार
नौतपा का आज छठवां दिन है। छत्तीसगढ़ में तेज धूप के साथ भीषण गर्मी पड़ रही है। आने वाले दो दिनों तक मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने तीन संभाग में लू का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नौतपा का आज छठवां दिन है। छत्तीसगढ़ में तेज धूप के साथ भीषण गर्मी पड़ रही है। आने वाले दो दिनों तक मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने तीन संभाग में लू का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में बुधवार को अधिकतम तापमान 46.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, वहीं छह जिलों में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री तक रहा।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार, 30 मई तक उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों में एक दो स्थानों पर लू के साथ ही रात में गर्म हवाएं चलने की संभावना है। इसके साथ ही प्रदेश में दो दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। उसके बाद अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन
इन जिलों में लू की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के रायगढ़, राजनंदगांव, रायपुर, बलौदाबाजार, दुर्ग, बिलासपुर, बेमेतरा, मुंगेली, कोरबा, सक्ती, बालोद, कबीरधाम और सरगुजा संभाग के जिला में एक दो जगह पर लू चलने की संभावना है। साथ ही रात के समय गर्म हवाएं चलने की संभावना है।
विज्ञापन
रायगढ़ रहा सबसे गर्म
प्रदेश में सबसे गर्म रायगढ़ जिला रहा है। यहां सर्वाधिक अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान महासमुंद में 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं प्रदेश के सात जिलों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री से ऊपर पहुंच चुका है। वहीं 16 जिलों में पारा 40 डिग्री के पार हैं।