फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Weather News: Heat increasing in Chhattisgarh, temperature reaches above 37 degrees, chances of rain at one

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में बढ़ रही गर्मी, तापमान पहुंचा 37 डिग्री से ऊपर, एक-दो जगहों पर बारिश के आसार

Sat, 02 Mar 2024 10:39 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 02 Mar 2024 10:39 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में मार्च महीने के पहला दिन ही तेज गर्मी के साथ शुरू हुई है। अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो-तीन ज्यादा रहा। फिलहाल आगामी कुछ दिनों तक तापमान में कोई बदलाव की संभावना नहीं है।

विज्ञापन
CG Weather News: Heat increasing in Chhattisgarh, temperature reaches above 37 degrees, chances of rain at one
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में मार्च महीने के पहला दिन ही तेज गर्मी के साथ शुरू हुई है। अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो-तीन ज्यादा रहा। फिलहाल आगामी कुछ दिनों तक तापमान में कोई बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि मौसम में बदलाव की संभावना है। प्रदेश के कई इलाकों में हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं सबसे गर्म नारायणपुर रहा। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आगामी कुछ दिन तक न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश के एक-दो स्थानों पर बारिश के आसार हैं। इसके साथ ही गरज-चमक, ओलावृष्टि और अंधड़ होने की संभावना है। 
विज्ञापन


बीते दिनों शुक्रवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। वहीं सर्वाधिक अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस नारायणपुर में दर्ज किया गया है। सबसे कम न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया है। राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो कि सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर में सुबह से ही धूप खिली हुई है। तापमान बढ़ने की वजह से गर्मी में वृद्धि हो रही है। रायपुर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। यहां 36 डिग्री तक तापमान पहुंच चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed